पाकिस्तान क्रिकेट के टीम पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान की इस्लामाबाद में हुई गिरफ्तारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान क्रिकेट के टीम पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान की इस्लामाबाद में हुई गिरफ्तारी 

गिरफ्तारी की जानकारी को अभी तक पब्लिक में जारी नहीं किया गया है। 

Imran Khan
Imran Khan. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद में गिरफ्तार हो गए हैं। बता दें कि रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने उस समय गिरफ्तार किया गया है, जब उन पर चल रहे ढेर सारे केसों के लिए वह कोर्ट बेल लेने पहुंचे थे।

हालांकि, इमरान खान की गिरफ्तारी एक ऐसे मामले में हुई, जिसके लिए वह अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। बता दें कि लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय समय अनुसार इमरान खान को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट (लोकल समय 2.15) पर गिरफ्तार किया है।

देंखे इमरान खान की गिरफ्तारी की वीडियो

करप्शन के आरोप में हुई इमरान खान की गिरफ्तारी

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी तहरीक ए इंसाफ पार्टी (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान खान को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक केस में बेल लेने के सिलसिले में इस्लामाबाद कोर्ट जा रहे है। यहीं से इमरान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दूसरी ओर इस्लामाबाद ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद धारा 144 को राजधानी में लागू कर दिया है, जिससे कोई भी बड़ी गतिविधि को क्षेत्र में होने से रोका जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस महीन इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए दो बार सरकार की ओर प्रयास किए जा चुके हैं।

close whatsapp