IPL 2023: क्या पोलार्ड से जबरदस्ती संयास लेने के लिए बोला है मुंबई टीम ने? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: क्या पोलार्ड से जबरदस्ती संयास लेने के लिए बोला है मुंबई टीम ने?

मुंबई इंडियंस (MI) के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास लेने की घोषणा की है।

kieron pollard (Photo Source: IPL/BCCI)
kieron pollard (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2023 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस (MI) के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर के जरिए यह ऐलान किया।

बता दें, कायरन पोलार्ड ने मुंबई फ्रेंचाइजी की ओर से 2009 से 2022 तक कई मुकाबलों में हिस्सा लिया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वो मुंबई फ्रेंचाइजी के सबसे मजबूत पक्ष थे। बल्लेबाजी से तो उन्होंने कई टीमों को हिलाकर रख दिया था, लेकिन गेंदबाजी से भी उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कायरन पोलार्ड का IPL 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा जिसकी वजह से उन्होंने यह ऐतिहासिक कदम उठाया। बता दें, इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने IPL 2022 में 11 पारियों में मात्र 144 रन बनाए।

यह रहा कायरन पोलार्ड का ट्वीट:

कायरन पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘यह फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और साल IPL खेलना चाहता था, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ हुई मेरी बातचीत के बाद मैंने फैसला लिया कि अब मुझे अपना IPL करियर खत्म करना होगा। मैं जानता हूं कि यह बहुत ही शानदार फ्रेंचाइजी है और अब इसे बदलाव की जरूरत है लेकिन अगर मैं मुंबई इंडियंस से नहीं खेला तो मैं अपने आप को उनके खिलाफ भी नहीं खेलते हुए देख पाऊंगा ‘मैं MI का हूं और उसी का रहूंगा।’

यह MI के साथ मेरा भावनात्मक अंत नहीं है। मैं IPL में टीम का बल्लेबाज कोच रहूंगा और साथ ही साथ MI एमिरेट्स से भी खेलूंगा। मेरी जिंदगी का अगला सत्र बहुत ही मजेदार होने वाला है और मैं भी अब एक खिलाड़ी से कोच की भूमिका में बदलाव करूंगा।

मैं अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित और सम्मानित महसूस करता हूं कि मैंने IPL की सबसे सफल टीम की तरफ से 13 सत्रों तक खेला। एक खिलाड़ी के रूप में मैं IPL को हमेशा याद करूंगा लेकिन मैं जानता हूं कि दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी इस टीम के साथ शामिल होना चाहते हैं और अब उन्हें यह मौका मिलेगा।

मैं दिल से मुकेश, नीता और अकाश अंबानी को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा: कायरन पोलार्ड

हम लोगों ने एक साथ 2011 और 2013 में चैंपियन लीग जीती। IPL में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के कप को हमने अपने नाम किया। मैं टीम के कोच, मैनेजर और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मेरा खूब ख्याल रखा। उनके मेहनत के बिना हम इतने सत्र अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। मैं रोबिन सिंह को भी दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, वो मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और अब उनकी जगह मैं लेने वाला हूं।’

पोलार्ड ने आगे लिखा कि, ‘इसी के साथ मैं दिल से मुकेश, नीता और अकाश अंबानी को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा। यह सभी लोग कमाल के हैं और इनके प्यार के बिना मैं इतने सत्र मुंबई फ्रेंचाइजी से नहीं खेल पाता। हम सब एक परिवार है और हमें कोई भी अलग नहीं कर सकता।

आखिर में मैं अपने दोस्त अपने परिवार और जिन लोगों ने भी मेरा साथ दिया उन सब को शुक्रिया कहना चाहूंगा। मेरा बचपन से सपना था कि उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलूं और मैंने अपने सपने को साकार किया।’

close whatsapp