IPL 2022: लियम लिविंगस्टन पर PBKS ने बहाए पैसे तो ट्विटर पर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ देने लगे ज्ञान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: लियम लिविंगस्टन पर PBKS ने बहाए पैसे तो ट्विटर पर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ देने लगे ज्ञान

लियम लिविंगस्टन बने IPL के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे अंग्रेज क्रिकेटर।

Liam Livingstone. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
Liam Livingstone. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड के पावर-हिटर को जारी IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 13 फरवरी को PBKS ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में अनुबंधित कर लिया हैं।

जारी IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन पहले सत्र के दौरान लियम लिविंगस्टन मुख्य आकर्षण रहे। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज पर एक समय नीलामी में पांच टीमें बोली लगा रहीं थी। लियम लिविंगस्टन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और PBKS के बीच लंबी जंग देखने को मिली।

लियम लिविंगस्टन ने 1 करोड़ के आधार मूल्य के साथ IPL 2022 मेगा ऑक्शन में प्रवेश किया था। वह तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं, और उनकी खासियत ये है कि वह ऑफब्रेक के साथ-साथ लेगब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

लियम लिविंगस्टन बने IPL के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे अंग्रेज क्रिकेटर

जिसके कारण ऑलराउंडर के लिए IPL 2022 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के बीच अच्छी-खासी जंग देखने को मिली। जारी IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लियम लिविंगस्टन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बहुत जोर लगाया, लेकिन अंत में PBKS ने 11.5 करोड़ की भारी-भरकम बोली लगाकर बाजी जीत ली।

बता दें, KKR ने एक समय में 5.25 करोड़ की बोली लगाई, वहीं गुजरात टाइटन्स 7 करोड़ की बोली के साथ मैदान में कूद गई, जिसके बाद SRH ने 10.75 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन PBKS के आगे कोई नहीं टिक पाया।  वह IPL के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे अंग्रेज क्रिकेटर बन गए हैं।

इंग्लैंड के पावर-हिटर के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जंग दिलचस्प थी, जिसने नीलामी को फैंस के लिए और अधिक रोमांचक बना दिया। बता दें, 11.50 करोड़ रुपये की मनमोहक कीमत के साथ लियम लिविंगस्टन अब तक की IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं।

लियम लिविंगस्टन IPL नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक भी बन गए हैं। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स (2017 में 14.5 करोड़) और टायमल मिल्स (2017 में 12 करोड़) शामिल हैं।

देखिये यहां लियम लिविंगस्टन पर लगी बोलियों पर फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने कैसे प्रतिक्रियाएं दी –

 

close whatsapp