ILT20 का तीसरा सीजन शारजाह वॉरियर्स के लिए होगा महत्वपूर्ण, जेपी डुमिनी ने टीम की योजना को लेकर किया बड़ा खुलासा
शारजाह वॉरियर्स आगामी सीजन का अपना पहला मैच 12 जनवरी को गल्फ जायंट्स के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
अद्यतन - Jan 10, 2025 3:53 pm

ILT20 के तीसरे सीजन की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। आगामी सीजन में शारजाह वॉरियर्स टीम की कप्तानी न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज Tim Southee करते हुए नजर आएंगे, जबकि टीम का मुख्य कोच जेपी डुमिनी को बनाया गया है। शारजाह वॉरियर्स आगामी सीजन का अपना पहला मैच 12 जनवरी को गल्फ जायंट्स के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
आगामी सीजन से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने कहा है कि उन्हें ILT20 के आगामी सीजन में चीजों को साधारण रखने की जरूरत है और टीम को अपने खेल को मैच के अलग-अलग फेज में बदलने की जरूरत है।
जेपी डुमिनी ने कहा कि, ‘यह बेहद जरूरी है कि चीजों को मैच के दौरान साधारण रखा जाए। तकनीक पॉइंट के जरिए चीजों को देखा जाए तो मुकाबले को अलग-अलग फेज में समझने की जरूरत है और इसी की वजह से हम विरोधी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सकेंगे।
सभी टीमें यह चाहती हैं कि ILT20 को अपने नाम करें और यही महत्वपूर्ण जगह है जहां हमें जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और परिस्थिति को समझ कर अपने खेल को खेलना होगा।’
शानदार स्पिनर आदिल रशीद ने भी अपना पक्ष रखा
आदिल रशीद ने कहा कि, ‘शारजाह वॉरियर्स ज्यादा दूर का नहीं सोचेंगे और हमारी यही योजना रहेगी की हम खेल को उसी के तहत खेले जैसा हमने सोचा है। यह क्रिकेट का खेल है, जहां उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हमें सब चीजों को साधारण रखना है। जो भी चुनौती आती है, हम पहले उसे जीतना चाहेंगे और फिर अगले इम्तिहान की ओर जाना चाहेंगे।’
जेपी डुमिनी ने आगे कहा कि, ‘आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें खेल के इंपैक्ट के बारे में पता है। यही नहीं आदिल रशीद शारजाह वॉरियर्स के मैच विनर में से एक हैं। टीम के टॉप ऑर्डर में जेसन रॉय, जॉनसन चार्ल्स और Tom Kohler-Cadmore है। अगर यह तीनों खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हम मैच को अपने नाम जरुर करेंगे।
टीम की कप्तानी Tim Southee करेंगे, जिनके पास टी20 फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है। हम यही दुआ करेंगे कि हम लोग जिस योजना के तहत खेले, उसमें हम सफल रहे। यह सवाल बेहद जरूरी है कि हम हर दिन ट्रेनिंग में कैसा प्रदर्शन करते हैं।’