'ग्राउंडमैन से लेकर एलीट लिस्ट तक' टेस्ट क्रिकेट में Nathan Lyon द्वारा 500 विकेट लेने पर फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ग्राउंडमैन से लेकर एलीट लिस्ट तक’ टेस्ट क्रिकेट में Nathan Lyon द्वारा 500 विकेट लेने पर फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले कुल तीसरे गेंदबाज हैं लियोन

Nathan Lyon (Image Credit- Twitter X)
Nathan Lyon (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि अब वह टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें और ऑस्ट्रेलिया के कुल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। नियोन ने यह कारनामा पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन फहीम अशरफ का विकेट लेकर किया।

साथ ही बता दें कि लियोन के लिए टेस्ट क्रिकेट में दिग्गजों की लिस्ट में खुद का नाम बनाना इतना आसान नहीं था। इस माइलस्टोन के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। बता दें कि गत एशेज सीरीज के लाॅर्ड्स टेस्ट मैच में वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी एक सर्जरी हुई और करीब 5 महीने के अधिक समय के लिए वह क्रिकेट से दूर रहे थे।

तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किए और इस समय वह 499 टेस्ट विकेट पर पहुंच चुके थे, तो वहीं दूसरी पारी में लियोन ने दो विकेट अपने नाम कर, इस ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को अपने नाम किया।

7वें ओवर में लियोन ने फहीम अशरफ को पगबाधा आउट कर इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम किया। दूसरी ओर, लाथन लियोन इस कारनाम के बाद फैंस उनको लेकर सोशल मीडिया पर खास रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिन जादूगर बनने से पहले एडिलेड ग्राउंड में ग्राउंड्समैन का काम करते थे और 2011 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

देखें नाथन लियोन द्वारा 500 विकेट लेने के बाद फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

 

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को कप्तान बने हुए दो दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन फिर भी कम नहीं हुआ फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ RIP MI

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?