WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना जलवा बिखेरने के लिए है तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना जलवा बिखेरने के लिए है तैयार

महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा।

Kartik Aryan and Siddhartha Malhotra (Pic Source-Twitter)
Kartik Aryan and Siddhartha Malhotra (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, पहले संस्करण की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) रही थी। मुंबई इंडियंस टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहले संस्करण की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

अब दूसरे संस्करण से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दो प्रसिद्ध अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। महिला प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है। महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम को 6:30 होगी।

महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 शुरू होगा। दोनों ही टीमें पहले मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

महिला प्रीमियर लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर हुई घोषणा

बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और बेहतरीन बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने महिला प्रीमियर लीग 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में काफी अच्छा नृत्य किया था और तमाम लोगों का दिल जीता था। अभिनेत्री कृति सनन और गायक AP Dhillon ने भी अपने परफॉर्मेंस से स्टेज में आग लगा दी थी।

महिला प्रीमियर लीग 2024 दो वेन्यू में खेला जाएगा। पहला बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और दूसरा दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम। मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और अब महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा।

इस बार सभी टीम पिछले सीजन से काफी मजबूत दिख रही है और देखना यह होगा कि कौनसी टीम इस सीजन को अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?