क्या आप जानते हैं? क्रिकेट के इन 10 दिग्गजों के नाम पर बने हैं statues
सचिन तेंदुलकर के संन्यास के 10 सालों बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन की प्रतिमा स्थापित की गई।
अद्यतन - अगस्त 18, 2023 11:52 पूर्वाह्न
9. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly):

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने शानदार खेल से कई युवाओं को प्रेरित किया है। सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत टीम बनकर उभरी। सौरव गांगुली की कप्तानी में ही भारत ने विदेशी धरती पर भी परचम लहराना शुरू किया था। भारत के लिए लगभग 16 साल खेलने के बाद सौरव गांगुली ने 2008 में संन्यास की घोषणा की।
सौरव गांगुली ने भारत के लिए 18500 रन बनाए हैं, और वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी है। सौरव गांगुली प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी मशहूर हैं। जुलाई 2017 में सौरव गांगुली ने कोलकाता के बलूरघाट में अपने bronze statue का अनावरण किया। स्टेचू में सौरव गांगुली को गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है।