क्या आप जानते हैं? क्रिकेट के इन 10 दिग्गजों के नाम पर बने हैं statues
सचिन तेंदुलकर के संन्यास के 10 सालों बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन की प्रतिमा स्थापित की गई।
अद्यतन - अगस्त 18, 2023 11:52 पूर्वाह्न
5. शेन वॉर्न (Shane Warne):

मार्च 2022 में शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया था। हार्ट-अटैक के कारण शेन वॉर्न की मृत्यु हुई थी। शेन वॉर्न ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अभिन्न अंग बन गए थे। 1999 में जब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा वर्ल्ड कप जीता था उस दौरान वॉर्न ने 10 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किया।
शेन वॉर्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी है। वॉर्न ने अपने करियर के 145 मैचों में 708 अपने नाम किया है। शेन वॉर्न ने 2011 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने स्टेचू का अनावरण किया था। शेन वॉर्न की मृत्यु के बाद दिसंबर 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ही वॉर्न की एक और प्रतिमा का अनावरण किया गया।