अपनी फिट बॉडी का किया रिंकू सिंह ने बुरा हाल, देखो कैसे निकल आया है उनका पेट
IPL के पहले क्वालीफायर में आज KKR टीम का सामना होगा SRH से।
अद्यतन - मई 21, 2024 12:21 अपराह्न

इस IPL सीजन भले ही रिंकू सिंह का बल्ला जमकर ना चला हो, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने टीम में मस्त माहौल बनाकर रखा है और हर खिलाड़ी उनकी तारीफ करता है। इस बीच KKR टीम ने रिंकू का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो आपको भी काफी पसंद आएगा और इस वीडियो में इस खिलाड़ी का फिर से फनी रूप दिखा है।
इस बार बल्ले से छाप नहीं छोड़ पाए रिंकू सिंह
जी हां, रिंकू इस बार IPL में वो कमाल नहीं कर पाए, जो उन्होंने साल 2023 में किया था। इस सीजन रिंकू को लगातार मौके मिले, जिसके बाद उन्होंने 13 मैचों में कुल 168 रन ही बनाए और इस दौरान वो एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं कर पाए। दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी वो प्रमुख टीम का हिस्सा नहीं है और उनको गिल, आवेश और खलील के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है इस बार। जिसे लेकर फैन्स में काफी ज्यादा ही गुस्सा था, साथ ही रिंकू के पिता ने बयान देते हुए कहा था कि चयन ना होने से उनके बेटे का दिल टूट गया था।
रिंकू सिंह की फिटनेस लगातार गिरती जा रही है
*IPL के पहले क्वालीफायर में आज KKR टीम का सामना होगा SRH से।
*इस बीच KKR टीम ने रिंकू सिंह का एक फनी वीडियो किया है शेयर।
*फ्लाइट के इस वीडियो में रिंकू सिंह दिखा रहे हैं अपना निकला हुआ पेट।
*पहले डाली थी फिट बॉडी वाली तस्वीरें, फिर वीडियो में किया खुद को ट्रोल।
KKR टीम ने रिंकू सिंह का ये वीडियो किया है पोस्ट
महा मुकाबले के लिए तैयार नजर आ रही है ये टीम
पहले क्वालीफायर मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान)), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।