BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली तो लंदन की सड़कों पर नाच रहे हैं गुरू - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली तो लंदन की सड़कों पर नाच रहे हैं गुरू

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक वीडियो आया सामने।

Sourav Ganguly. (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly. (Photo Source: Twitter)

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बीते कल यानी की 8 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है, अब उनके जन्मदिन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो में दादा का अलग अवतार नजर आ रहा है।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली करीब से देख रहे हैं टीम इंडिया का खेल

फिलहाल BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली इंग्लैंड में मौजूद हैं, जहां वो टीम इंडिया का खेल काफी करीब से देख रहे हैं और ये भी हो सकता है कि दादा भविष्य की टीम बनाने के लिए मुख्य सेलेक्टर चेतन शर्मा की मदद कर रहे हो।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली लंदन में ठुमके लगा रहे हैं भाई

*गांगुली का एक वीडियो आया सामने।
*इस वीडियो में दादा डांस करते आ रहे हैं नजर, वो भी सड़क पर।
*सौरव गांगुली के जन्मदिन का ये है वाला वायरल वीडियो।
*दादा के फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है अब ये वीडियो।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का वायरल वीडियो

कप्तानी का सफर रहा शानदार

सौरव गांगुली टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, उनकी कप्तानी में खेला हर एक खिलाड़ी दादा की काफी तारीफ करता है और वो खिलाड़ी गांगुली को निडर कप्तान बताते हैं।

धोनी को दिया था बड़ा मौका

वहीं गांगुली ने अपनी कप्तानी में धोनी को मौका दिया था और उनके लगातार फ्लॉप होने के बाद भी उनपर भरोसा जताया था, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।

खिलाड़ियों के आराम लेने से परेशान हैं दादा!

कुछ रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सौरव गांगुली टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के बार-बार सीरीज से आराम लेने से नाराज हैं, लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है और ये सब रिपोर्ट्स में कहा गया है।

close whatsapp