IPL 2024: हमें उम्मीद थी कि मिचेल स्टार्क हमारे लिए X-Factor साबित होंगे: फाइनल जीतने के बाद गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हमें उम्मीद थी कि मिचेल स्टार्क हमारे लिए X-Factor साबित होंगे: फाइनल जीतने के बाद गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा

गौतम गंभीर के मुताबिक उन्हें स्टार्क के ऊपर बिल्कुल भी शक नहीं था और उन्हें यह बात काफी अच्छी तरह से पता थी कि बेहतरीन तेज गेंदबाज उनके लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे।

Mitchell Starc (Photo Source: BCCI/IPL)
Mitchell Starc (Photo Source: BCCI/IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, मिचेल स्टार्क ने क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रन देकर तीन विकेट झटके थे जबकि फाइनल में उन्होंने इसी टीम के खिलाफ 14 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। तमाम लोगों ने मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबलों में शानदार तेज गेंदबाज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। पहले दो मैच में मिचेल स्टार्क ने 8 ओवर में 100 रन दिए थे और एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया था।

हालांकि टूर्नामेंट के खत्म होने तक मिचेल स्टार्क के नाम 26.12 के औसत से 17 विकेट थे। गौतम गंभीर के मुताबिक उन्हें स्टार्क के ऊपर बिल्कुल भी शक नहीं था और उन्हें यह बात काफी अच्छी तरह से पता थी कि बेहतरीन तेज गेंदबाज उनके लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे।

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के मैच की बात पर बताया कि, ‘हमें स्टार्क के ऊपर बिल्कुल भी शक नहीं था और हम सब यह बात जानते थे कि वो हमारे लिए इस टूर्नामेंट में एक्स फैक्टर साबित होंगे। हम सब यह बात जानते थे कि सही समय पर वो अपना जबरदस्त प्रदर्शन दुनिया के सामने रखेंगे और उन्होंने वैसा ही किया। क्वालीफायर 1 और फाइनल में स्टार्क ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और यही बड़े खिलाड़ी की पहचान है। पैसों की बात बिल्कुल भी नहीं थी और स्टार्क के आने से हमारी टीम और भी मजबूत हो गई थी।’

मिचेल स्टार्क की गौतम गंभीर ने की जमकर प्रशंसा

अभिषेक शर्मा के फाइनल में बोल्ड को लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘आप ऐसे गेंदबाज से उम्मीद रखते हैं कि वो इस तरीके की गेंद फेंक सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स को क्वालीफायर 1 और फाइनल में मिचेल स्टार्क से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी और उन्होंने वैसा ही किया। मैं यह तो नहीं कह सकता कि यह गेंद खेलने वाली थी या नहीं क्योंकि ऐसी कोई भी गेंद नहीं है जिसको खेला ना जा सके लेकिन हां यह बहुत ही अच्छी गेंद थी।

मुझे इससे कोई मतलब नहीं कि स्टार्क के बारे में लोग क्या कह रहे हैं या सोशल मीडिया पर उनको लेकर क्या बात हो रही है। मेरे हिसाब से प्रदर्शन को लेकर बातचीत नहीं होनी चाहिए क्योंकि बड़े खिलाड़ी हमेशा ही महत्वपूर्ण मैच में अपनी छाप ज़रूर छोड़ते हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?