जीत के बाद KKR टीम में दिखा गजब नजारा, कभी ना हंसने वाले दो चेहरों पर भी आई मुस्कान
IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बनी है KKR
अद्यतन - May 12, 2024 12:56 pm

कल रात IPL में बारिश ने जरूर कुछ देर के लिए रूकावट डाली थी, लेकिन फिर KKR टीम ने ऐसा क्रिकेट खेला कि फैन्स का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। जहां अपने घरेलू मैदान पर अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने मुंबई को करारी मात दी और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बनी। जिसके बाद कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसे देख फैन्स भी हैरान रह गए।
कैसा प्रदर्सन रहा है KKR टीम का अभी तक?
IPL 2024 में KKR टीम ने सबसे ज्यादा गजब खेल दिखाया है, जहां टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़े गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों में अलग ही जोश भर दिया है। अभी तक इस टीम ने लीग में 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 9 में जीत मिली है और सिर्फ 3 में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही ये टीम काफी समय से अंक तालिका पर नंबर एक पर बनी हुई है और दूसरे स्थान पर राजस्थान टीम है।
KKR टीम को ये तस्वीर संभाल कर रख लेनी चाहिए हमेशा के लिए
*IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बनी है KKR।
*इस दौरान खिलाड़ियों की खुशी एक अलग लेवल पर ही आई नजर।
*कभी ना हंसने वाले गौतम गंभीर और सुनील नारायण के चेहरे पर दिखी मुस्कान।
*फैन्स ने दोनों को इतना खुश कभी नहीं देखा, तस्वीरें हुई काफी वायरल।
जीत के बाद की खुशी ही अलग थी दोनों के चेहरों पर

फैन्स का किया KKR टीम ने शुक्रिया अदा
वहीं KKR टीम ने अपने घरेलू मैदान यानी की Eden Gardens में अपना आखिरी लीग मैच खेल लिया है, वहीं MI टीम के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद KKR ने एक खास काम किया। जहां टीम के सभी खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाया और फैन्स का शुक्रिया अदा दिया। जिसका वीडियो टीम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, साथ ही इस दौरान फैन्स का उत्साह भी अलग लेवल पर था और खिलाड़ी भी काफी ज्यादा ही खुश थे।