IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के साथ किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं गंभीर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के साथ किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं गंभीर 

अपने पिछले वनडे मुकाबले में इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 

Ishan Kishan and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इशान किशन का समर्थन करके उस चर्चा को समाप्त कर दिया है कि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?

बता दें कि शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सूर्यकुमार यादव या विराट कोहली में से कोई रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करता हुआ नजर आ सकता है।

गंभीर ने किशन के लिए कही ये बड़ी बात

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए एक बयान में कहा, मुझे आश्चर्य है कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि किसी ने पिछली पारी में दोहरा शतक बनाया है।

डिस्कशन समाप्त हो गया है। यह ईशान किशन है। जिसनें एक बेहतरीन गेंदबाजी क्रम के खिलाफ उन परिस्थितियों में दोहरा शतक (उनके घर में) बनाया है। किशन को खेलना चाहिए।

गंभीर ने आगे कहा, 35वें ओवर तक किसी ने 200 रन बनाए? आप ईशान किशन से आगे किसी को नहीं देख सकते। उसे लंबे समय तक प्रदर्शन करके देना होगा। वह विकेट भी बचा कर रख सकता है, इसलिए वह आपके लिए दो काम कर सकता है। तो मेरे लिए, वह चर्चा नहीं होनी चाहिए।

अगर किसी और ने दोहरा शतक बनाया होता, तो मुझे लगता है कि हम उस व्यक्ति से बहुत खुश होते, लेकिन इशान किशन के साथ ऐसा नहीं है। क्योंकि हम अभी भी अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं, तो मेरे लिए वह बहस खत्म हो गई है।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा। खैर अब देखने लायक बात होगी कि क्या टीम इंडिया मैनेजमेंट शिखर धवन की अनुपस्थिति में इशान किशन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी देता है या नहीं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

close whatsapp