IPL 2024: फाइनल मैच से पहले चेपाॅक में हुआ चैंपियंस का हुआ रियूनियन, गंभीर से मिले बिस्ला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: फाइनल मैच से पहले चेपाॅक में हुआ चैंपियंस का हुआ रियूनियन, गंभीर से मिले बिस्ला

आईपीएल का फाइनल मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

Manvinder Bisla and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
Manvinder Bisla and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच आज 26 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी मनविंदर बिस्ला से मिलते हुए नजर आए हैं।

तो वहीं गंभीर के बिस्ला से मिलने की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही पूर्व क्रिकेटर्स की फोटो पर फैंस काफी तेजी से सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गंभीर और बिस्ला की इस फोटो को केकेआर फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- ‘द रियूनियन ऑफ अवर चैंपियन नाइट्स’

देखें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा शेयर की गई ये फोटो

गौरतलब है कि जब साल 2012 में केकेआर ने पहली बार गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था, तो उस सीजन के फाइनल मैच में मनविंदर बिस्ला ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था।

बिस्ला ने उस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 191 रनों का पीछा करते हुए 48 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी, और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए थे। तो वहीं जब गंभीर बिस्ला से मिले तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई है।

दूसरी ओर, गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जारी आईपीएल में सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। केकेआर ने ग्रुप स्टेज को 20 अंकों के साथ टाॅप पर फिनिश किया था।

टीम ने खेले गए 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की थी, तो 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही पहले क्वालिफायर में कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल कर, फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

close whatsapp