सूरज कहां से निकला है आज? गौतम गंभीर धोनी से हंस-हंस के बात कर रहे हैं
मैच खत्म होने के बाद दिखा मैदान पर गजब का नजारा।
अद्यतन - Apr 1, 2022 11:20 am

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का रिश्ता सभी को पता है, कई मौकों पर गंभीर ने धोनी के खिलाफ बयान दिया है और उनपर निशाना साधा है। वहीं धोनी के खिलाफ बोलने पर गौतम गंभीर कई बार लोगों के निशाने पर आए हैं, उसके बावजूद भी गंभीर कोई फर्क ने पड़ा और वो धोनी पर तंज कसते ही रहते हैं। लेकिन कल रात चेन्नई और लखनऊ के बीच हुए मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया।
अब गौतम गंभीर धोनी से करना चाहते हैं दोस्ती!
चेन्नई और लखनऊ के बीच मुकाबला कमाल का हुआ, जहां इस मैच का फैसला आखिरी ओवर में आया। वहीं इस मैच के दौरान लखनऊ टीम के मेंटोर यानी गौतम गंभीर डगआउट में काफी उत्साहित दिख रहे थे और टीम के सफलता पर जमकर जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर मैदान पर धोनी टेंशन में नजर आ रहे थे। दूसरी ओर जैसे ही राहुल की टीम ने चेन्नई मात दी, उसकी बाद गंभीर खुद को रोक नहीं पाए और जश्न मनाने लगे। गौतम को देख ऐसा लग रहा था कि वो धोनी की टीम की हार का सालों से इंतजार कर रहे हो।
*मैच खत्म होने के बाद दिखा मैदान पर गजब का नजारा।
*धोनी से बात करते हुए दिखे मेंटोर गौतम गंभीर।
*गंभीर ने धोनी के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाला।
*वहीं अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें।
गंभीर ने सोशल मीडिया पर साझा की ये तस्वीरें
चेन्नई की टीम लगातार दूसरा मैच हारी
वहीं चेन्नई टीम के लिए लीग की शुरूआत काफी खराब रही है, जहां टीम को पहले KKR के खिलाफ हार मिली और अब कल केएल राहुल की टीम से CSK को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है।