Gautam Gambhir के खास लोगों की होगी Support Staff में एंट्री, फील्डिंग कोच को लेकर भी है अपडेट
Gambhir ने अपने कुछ लोगों को Support Staff में शामिल करने की मांग रखी है।
अद्यतन - जुलाई 10, 2024 12:09 अपराह्न

राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल खत्म हो गया है, वहीं अब द्रविड़ की जगह Gautam Gambhir टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। दूसरी ओर गंभीर की एंट्री के साथ ही अब टीम के Support Staff में भी बदलाव होंगे, इन्हीं बदलावों को लेकर अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है और इन रिपोर्ट्स में कुछ नामों का भी खुलासा हुआ है।
पुराने Support Staff का कार्यकाल हुआ खत्म
Gautam Gambhir के हेड कोच बनते ही नई अपडेट सामने आ गई है, जिसके तहत द्रविड़ के समय रहे Support Staff का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। इस दल में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का नाम शामिल है, जिनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने लंबे समय तक दमदार प्रदर्शन किया था और अब इन सभी के कार्यकाल का अंत हो गया है।
Gautam Gambhir की Support Staff के तौर पर ये पहली पसंद है
*Gambhir ने अपने कुछ लोगों को Support Staff में शामिल करने की मांग रखी है।
*रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर चाहते है की Abhishek Nayar टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच बने।
*गौतम गंभीर ने Vinay Kumar को गेंदबाजी कोच बनाने की मांग भी बोर्ड के सामने रखी है।
*खबर ये भी है कि टी. दिलीप को फिर से टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनाया जा सकता है।
जय शाह ने Gautam Gambhir को लेकर ये पोस्ट शेयर किया था
KKR टीम ने गंभीर के लिए एक स्पेशल वीडियो किया था पोस्ट
कैसा रहा है इन दोनों का प्रदर्शन?
वैसे Abhishek Nayar का टीम इंडिया के साथ सफर ज्यादा लंबा नहीं था बतौर खिलाड़ी, नायर ने भारतीय टीम से 3 वनडे मैच खेले हैं। लेकिन IPL और घरेलू क्रिकेट में उनके नाम कई सारे रन है, साथ ही वो इस समय KKR टीम की कोचिंग यूनिट का अहम हिस्सा है। दूसरी ओर पूर्व तेज गेंदबाज Vinay Kumar टीम इंडिया से 1 टेस्ट मैच के अलावा 31 वनडे मैच और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। साथ ही ये पूर्व खिलाड़ी MI Emirates के कोचिंग स्टाफ के अलावा Mumbai Indians की talent scout team का भी हिस्सा रहा है।