क्या एक बार फिर श्रीसंत को बेइज्जत करना चाहते हैं गंभीर? LLC 2023 में हुए विवाद पर सामने आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या एक बार फिर श्रीसंत को बेइज्जत करना चाहते हैं गंभीर? LLC 2023 में हुए विवाद पर सामने आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने श्रीसंत के साथ हुए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

Sreesanth and Gautam Gambhir. (Image Source: X)
Sreesanth and Gautam Gambhir. (Image Source: X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) के बीच एक लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (LLC 2023) मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर क्रिकेट बिरादरी के बीच काफी बातें चल रही है।

2011 वर्ल्ड कप विजेता तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने कहा था कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (LLC 2023) के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उन्हें फिक्सर कहा था। जैसे ही पूर्व तेज गेंदबाज ने इस बात का खुलासा किया सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर की जमकर आलोचना होने लगी। इस बीच, अब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस मामले अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मेरे पास इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है: Gautam Gambhir

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर ने हाल ही में दिल्ली में एक चैरिटी कार्यक्रम में इस विवाद पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। इस इवेंट के दौरान पूर्व सलामी बल्लेबाज से श्रीसंत को फिक्सर कहे जाने को लेकर सवाल पूछा गया था, लेकिन उन्होंने इस विवाद पर अपन पक्ष रखने से साफ इनकार कर दिया है।

यहां पढ़िए: “गोलियां थोड़ी चली हैं”: LLC 2023 में श्रीसंत-गौतम गंभीर विवाद पर बोले प्रवीण कुमार

इंडिया टुडे के मुताबिक दिल्ली के चैरिटी इवेंट पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “मुझे इस चीज को लेकर कोई भी बात यहां नहीं करनी है, क्योंकि मैं यहां पर एक अच्छे कार्य के लिए आया हूं और मैं इन सब बातों के लिए बिल्कुल भी यहां नहीं आया हूं।”

भगवान सब देख रहे हैं: S Sreesanth

श्रीसंत ने गंभीर की क्रिप्टिक पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘भाई आपने स्पोर्ट्समैन की सारी हदें पार कर दी हैं। आप हर क्रिकेटर से लड़ाई नहीं कर सकते, पता नहीं आपके साथ क्या हुआ है? मैं सिर्फ आपको देखकर हंसा था और आपने मुझे फिक्सर बोल दिया। सच्ची? आप सुप्रीम कोर्ट के ऊपर है क्या? आप किसी भी तरीके से इस तरह से मुझसे बात नहीं कर सकते हैं। यही नहीं आपने अंपायर के सामने मुझे गाली भी दी।

कल तक मैं आपकी और आपके परिवार वालों की इज्जत करता था। आपने एक बार नहीं बल्कि सात से आठ बार फिक्सर सब का इस्तेमाल किया। यही नहीं आपने अंपायर के सामने भी यह शब्द कहा और मुझे गुस्सा दिलाने की कोशिश की। मैं इसके लिए आपको कभी नहीं माफ करूंगा। यह बात आप भी अच्छी तरह से जानते हैं जो आपने किया है वो गलत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भगवान भी आपको माफ नहीं करेंगे। भगवान सब देख रहे हैं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?