IPL 2024: शाहरुख खान सर और गौतम गंभीर सर की वजह से मेरे ऊपर से पूरा दबाव हट गया था: रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: शाहरुख खान सर और गौतम गंभीर सर की वजह से मेरे ऊपर से पूरा दबाव हट गया था: रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने किया बड़ा खुलासा

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बताया कि इस मैच से पहले वो काफी दबाव में थे लेकिन शाहरुख खान मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर ने उनके ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया।

Rahmanullah Gurbaz (Pic Source-X)
Rahmanullah Gurbaz (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले क्वालीफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 विकेट से हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कोलकाता टीम की ओर से आईपीएल 2024 का अपना पहला मैच खेले रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 23 रनों की आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई। मैच के खत्म होने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अपनी टीम के मालिक शाहरुख खान और मेंटर गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा की। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बताया कि इस मैच से पहले वो काफी दबाव में थे लेकिन शाहरुख खान, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर ने उनके ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘अगर आपके पास कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे टॉप मैनेजमेंट है तो आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। गौतम गंभीर सर वहां पर हैं और शाहरुख खान सर भी हैं। यही नहीं मुख्य कोच भी हैं। यह सभी एक परिवार हैं और उनकी वजह से ही हम सब काफी अच्छा महसूस करते हैं। मैंने काफी समय से मैच नहीं खेला था और मुझे मौका प्लेऑफ में मिला। इन सभी लोगों ने मेरे ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया था और कहा था कि आप पूरी तरीके से खोलकर बल्लेबाजी करें।’

सभी लोग काफी खुश हैं: रहमानुल्लाह गुरबाज़

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने आगे कहा कि, ‘सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह बहुत ही बुरा दिन था और हम लोगों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। आईपीएल में सबसे अच्छा गेंदबाजी अटैक हमारे पास ही है।’

मैच की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 55 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 30 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जवाब में कोलकाता टीम ने इस मैच को दो विकेट खोकर जीत लिया। कोलकाता की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 58 रनों की मैच विनिंग पारी के लिए जबकि वेंकटेश अय्यर ने 51* रनों का योगदान दिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?