‘उसमें लारा और तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी बनने की काबिलियत’, Harry Brook के लिए आखिर किसने की ऐसी भविष्यवाणी

‘उसमें लारा और तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी बनने की काबिलियत’, Harry Brook के लिए आखिर किसने की ऐसी भविष्यवाणी

साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने हैरी ब्रूक के टैलेंट की जमकर तारीफ भी की

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)
Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट (Geoffrey boycott) ने हाल में ही इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि इस खिलाड़ी के भीतर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाज बनने की काबिलियत है।

इसके अलावा बॉयकॉट ने ये भी बताया कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में उनकी एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करने का ऑफर दिया था, जिसको ब्रूक ने ठुकरा दिया। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बॉयकॉट ने ये बात कही।

जेफ्री बॉयकॉट ने ‘एन एक्स्ट्राऑर्डिनरी इनिंग्स’ पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, “पिछले साल उनके चाचा मेरे पास आए और बोले, ‘क्या आप उनसे बात करेंगे?’ उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं उनके बारे में क्या सोचता हूं। मैंने उन्हें बिल्कुल यही बताया। उन्होंने कहा, ‘सच में?’ मैंने कहा, ‘हां।’ मैंने कहा कि इतनी काबिलियत बहुत कम खिलाड़ियों में होती है, यह खास है।”

इंग्लैंड के लिए 108 टेस्ट और 36 वनडे खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर बॉयकॉट ने कहा, “वह अपनी प्रतिभा का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगा, मैंने बहुत सारे खिलाड़ी देखे हैं। मैंने लंबे समय से किसी में भी ऐसी प्रतिभा नहीं देखी जैसी उनमें है। जबरदस्त प्रतिभा, टाइमिंग, शॉट खेलने का तरीका, वह लंबे हैं, उनकी पहुंच अच्छी है, लेकिन उनकी सोच अविश्वसनीय है।”

पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में आ रहे हैं नजर ब्रूक

दूसरी ओर, हैरी ब्रूक इस समय पाकिस्तान के खिलाफ लाॅर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 15 रनों की पारी खेली, तो दूसरी पारी वह 34 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद अब्बास के खिलाफ कैच आउट हो गए। मुकाबले में तीसरे दिन के खेल के बाद, मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 357 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ें – 30 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp