जिस तरीके का सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी-20 में प्रदर्शन किया है उसको देखकर उन्हें उपकप्तानी का पद मिलना बहुत ही सही फैसला है: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिस तरीके का सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी-20 में प्रदर्शन किया है उसको देखकर उन्हें उपकप्तानी का पद मिलना बहुत ही सही फैसला है: आकाश चोपड़ा

इस 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है।

Aaksh Chopra and Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)
Aaksh Chopra and Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि सूर्यकुमार यादव उपकप्तानी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इस बात से काफी खुश हैं कि सूर्यकुमार यादव को इस दौरे में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इस समय टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक भारत के लिए 48 टी-20 मुकाबलों में 46.53 के औसत और 175.76 के स्ट्राइक रेट से 1675 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक और 13 अर्धशतक भी दर्ज है। उनकी बल्लेबाजी के कई लोग दीवाने हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है। हार्दिक पांड्या को कप्तान और सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान का पद देना बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि उन्होंने काफी अच्छी तरह से बल्लेबाजी की है।

सिर्फ सीनियर होने की वजह से ही नहीं बल्कि जिस तरीके का उनका क्रिकेट का अनुभव रहा है उसको देखकर भी उनको यह पद जरूर मिलना चाहिए था। मुझे लगता है यह बहुत अच्छी पसंद है।’

हार्दिक पांड्या को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘ हार्दिक पांड्या जिनको टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी का पद दिया हुआ है मुझे इससे भी काफी खुशी है। इसको देखकर अब ऐसा लगता है कि आगामी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ही निभाते हुए नजर आएंगे।’

भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है और अब देखना यह होगा कि वो कैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

close whatsapp