ग्लेन मैक्सवेल के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्लेन मैक्सवेल के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीर

विनी रमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे 'Logan Maverick' की तस्वीर को साझा किया।

Glenn Maxwell and Vini Raman Son Picture (Pic Source-Instagram)
Glenn Maxwell and Vini Raman Son Picture (Pic Source-Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन ने 11 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

विनी रमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे ‘Logan Maverick’ की तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन ने अपने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर वायरल भी हो रही है।

यह भी पढ़े: नजम सेठी के बयान पर भड़का Harbhajan Singh का गुस्सा, कहा- उनके लिए मेरे पास एक मैसेज है जो……

यह रहा विनी रमन का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vini Maxwell (@vini.raman)

बता दें, इसी साल मई महीने में इन दोनों ने इस बात की घोषणा की थी कि विनी रमन मां बनने वाली है। इस कपल ने 18 मार्च, 2022 को अपनी ऑल-तमिल शादी में भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार वरमाला का आदान-प्रदान किया। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी शादी पूरी की। दोनों ने ईसाई धर्म में भी शादी की और अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

ग्लेन मैक्सवेल की बात की जाए तो चोटिल होने की वजह से वो इस समय खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में भाग नहीं ले पाए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज भी खेलनी है और उसमें भी ग्लेन मैक्सवेल का खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

इस सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है और यह 24 सितंबर तक खेली जाएगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की बात की जाए तो इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया इस शानदार टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगा। ग्लेन मैक्सवेल भी यही चाह रहे होंगे कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाए और ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी कर सके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?