वनडे क्रिकेट से रिटायर हुए ग्लेन मैक्सवेल, वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी ऐतिहासिक पारी
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले
अद्यतन - जून 2, 2025 3:11 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आज 2 जून को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मैक्सवेल के रिटायरमेंट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी साझा की है।
बता दें कि मैक्सवेल ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के, बल्कि वनडे क्रिकेट के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने भारत में हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रनों की कमाल की पारी खेली थी। मैक्सवेल की इस पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने असंभव से दिखने वाले मैच को अपने नाम कर लिया था।
उस मैच के बारे में आपको बताएं तो अफगानिस्तान से मिले 292 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 91 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद मैक्सवेल ने विषम परिस्थितियों और चोट से जूझते हुए वानखेड़े स्टेडियम में वनडे क्रिकेट इतिहास की 201* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। मैक्सवेल की इस पारी को क्रिकेट पंडितों ने वनडे क्रिकेट इतिहास की बेस्ट पारी करार दिया था।
देखें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की यह पोस्ट
After a truly memorable ODI career, Glenn Maxwell has called time on that format: https://t.co/ktWUdnmoVM pic.twitter.com/hn5zCZdE5V
— cricket.com.au (@cricketcomau) June 2, 2025
ग्लेन मैक्सवेल के वनडे क्रिकेट करियर पर एक नजर
बता दें कि 36 वर्षीय मैक्सवेल ने 2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में वनडे क्रिकेट का आगाज किया था। इसके बाद करीब 15 साल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए 149 वनडे मैच खेले। इस दौरान मैक्सवेल ने 33.81 की औसत और 126.71 के स्ट्राइक रेट से कुल 3149 रन बनाए। इस दौरान मैक्सवेल के बल्ले से 4 शतक और 23 अर्धशतक देखने को मिले। साथ ही 201* रनों की पारी मैक्सवेल के वनडे क्रिकेट करियर की बेस्ट पारी रही।
हालांकि, वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहने के साथ-साथ फ्रेंजाइजी क्रिकेट भी खेलते हुए नजर आएंगे। मैक्सवेल को शानदार वनडे क्रिकेट करियर के लिए क्रिकट्रैकर की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।