ग्लेन मैक्सवेल का कैच देख आपका सिस्टम हो जाएगा हैंग, खिलाड़ी ने सुपरमैन को भी दे दी मात, देखें VIDEO - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्लेन मैक्सवेल का कैच देख आपका सिस्टम हो जाएगा हैंग, खिलाड़ी ने सुपरमैन को भी दे दी मात, देखें VIDEO

इस मैच में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए।

Glenn Maxwell (Pic Source-X)
Glenn Maxwell (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए।

बता दें कि, मैच के दौरान मेलबर्न स्टार्स के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रिस्बेन हीट के विल प्रेस्टविज का अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जिसको देख तमाम फैंस हैरान रह गए। यही नहीं मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने भी ग्लेन मैक्सवेल के इस कैच की जमकर सराहना की।

यह सब देखने को मिला ब्रिस्बेन हीट की पारी के 17वें ओवर में। स्टार्स की ओर से यह ओवर उसामा मीर फेंकने आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर विल प्रेस्टविज ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और गेंद भी बल्ले से अच्छी तरह से लगी। गेंद बाउंड्री लाइन के पार काफी तेजी से जा रही थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने गेंद को जबरदस्त तरीके से पकड़ा।

हालांकि, जैसे ही उन्होंने यह देखा कि वो भी गेंद के साथ बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे हैं, अनुभवी खिलाड़ी ने तुरंत गेंद को फेंका और वापस बाहर आकर कैच को बेहतरीन तरीके से पूरा किया।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो:

मेलबर्न स्टार्स को जीत के लिए 20 ओवर में 150 रनों की जरूरत

बता दें कि, मेलबर्न स्टार्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने हैं। ब्रिस्बेन हीट की ओर से मैक्स ब्रायंट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 77* रनों की विस्फोटक पारी खेली। वो मेजबान की ओर से एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने स्टार्स के गेंदबाजों पर दबाव डाला। टीम की ओर से पॉल वॉल्टर ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 21 रनों का योगदान दिया।

मेलबर्न स्टार्स के लिए इस मैच को जीतना इसलिए जरूरी है, क्योंकि अभी तक उन्होंने अपने सभी मैच हारे हैं। मेलबर्न स्टार्स ने अभी तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने हार झेली है। मेलबर्न स्टार्स का बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है और वो इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करने को देखेंगे।

close whatsapp