'मेरी प्रैक्टिस इन दिनों थोड़ी'- वर्ल्ड कप से पहले Glenn Maxwell ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मेरी प्रैक्टिस इन दिनों थोड़ी’- वर्ल्ड कप से पहले Glenn Maxwell ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना करने वाली है ऑस्ट्रेलिया 

Glenn Maxwell. (Image Source: ICC/CA)
Glenn Maxwell. (Image Source: ICC/CA)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी प्रैक्टिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि कल 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मुकाबले में मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिडिल ऑर्डर में दबाव भरी परिस्थिति में 71 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी।

साथ ही बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में वापसी करने से पहले वह काफी समय से चोटिल चल रहे थे, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्होंने पूर्ण फिटनेस हासिल कर ली है। तो वहीं मैक्सवेल प्रैक्टिस मैचों के दौरान गेंद और बल्ले से शानदार रहे हैं।

Glenn Maxwell ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार कहा- मुझे लगता है कि मानसिक रूप से हमेशा यह थकान बनी रहती है कि आज रात कैसी रहने वाली है? लेकिन एक बार जब मैं चलने-फिरने लग जाता हूं तो बिल्कुल ठीक हो जाता हूं। इन दिनों मेरी प्रैक्टिस थोड़ी अधिक व्यवस्थित नजर आ रही है।

मैक्सवेल ने आगे कहा- मुझे फिल्हाल वे सभी चीजें करनी पड़ रही है कि जिन्हें मैंने शायद अपने करियर की शुरूआत में नहीं किया था। मैं बस मैदान पर जाता और अपना 100 प्रतिशत देना चाहता, ताकि मैं ठीक महसूस कर सकूं। लेकिन अब मैं प्रैक्टिस और वाॅर्मअप के बारें सोचता हूं कि मैं वहां कितना समय बिताता हूं। मुझे टुकड़ों में प्रैक्टिस करनी होती है।

ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला भारत से

साथ ही आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि इस मैच में मैक्सवेल कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Hasan Ali के ससुर लियाकत खान ने जाहिर की अपनी दिली इच्छा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?