ग्लेन मैक्सवेल के रिश्तेदारों ने ही उनके शादी का खेल खराब कर दिया
भारत में हमारे रिश्तेदार शादी को लेकर काफी उत्साहित हो गए थे- ग्लेन मैक्सवेल
अद्यतन - Feb 16, 2022 6:08 pm

विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सप्ताह तक चलने वाले उनके शादी समारोह का निमंत्रण कार्ड लीक होने के बाद उन्हें अपनी शादी में सुरक्षा का और भी पुख्ता इंतजाम करना होगा। मैक्सवेल अपनी प्रेमिका विनी रमन से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो भारतीय मूल की हैं और इसी वजह से ये शादी एक पारंपरिक हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार की जाएगी।
मैक्सवेल को उनके IPL के एक पूर्व साथी द्वारा सूचित किया गया था कि उनकी शादी का कार्ड लीक हो गया है और इंटरनेट पर तमिल भाषा में छपे आमंत्रण की कई कॉपी वायरल हो रही हैं। शादी का निमंत्रण भारतीय अभिनेता कस्तूरी शंकर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और मैक्सवेल ने स्वीकार किया कि उनका बड़ा दिन अब थोड़ा अधिक तनावपूर्ण होगा क्योंकि अब उनकी शादी की जानकारी सभी के पास चली गई है।
cricket.com.au से बातचीत में मैक्सवेल ने कहा, ‘यह आदर्श नहीं था। हमें अब शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा चाहिए होगी। यह एक निजी कार्यक्रम माना जा रहा था और दुर्भाग्य से, भारत में रिश्तेदार थोड़े अधिक उत्साहित हो गए और कुछ दोस्तों को कार्ड दिखाने का फैसला किया। अगले मिनट, हर पेपर में मेरा कार्ड छपा हुआ था है और मुझे इसे बहुत सारे लोगों द्वारा ट्वीट किया जा रहा है। यह मेरे लिए के बड़ा झटका था।”
ग्लेन मैक्सवेल फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रहे हैं
विस्फोटक बल्लेबाज ने हाल ही में 25 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर अपना लगातार तीसरा मैच जीत लिया और सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। 39 रनों की उनकी पारी में बल्लेबाज ने तीन चौके और दो बड़े-बड़े छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर शेष रहते 122 रनों का आसान लक्ष्य पूरा किया, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टी-20 विश्व कप विजेता अब कमजोर दिखने वाले श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से वाइटवॉश करना चाहेंगे। सीरीज के बाकी दो मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।