ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही एक भारतीय तमिल लड़की से शादी करने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि कस्तूरी शंकर नाम के एक ट्विटर हैंडल के द्वारा की गई है। ट्विटर हैंडल ने एक निमंत्रण कार्ड की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें लिखा है कि मैक्सवेल विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि शादी पारंपरिक तमिल ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार हो सकती है।
Advertisement
Advertisement
”कस्तूरी शंकर द्वारा किए गए उस ट्वीट में लिखा गया है कि, “ग्लेन मैक्लवेल विनी रामन से शादी कर रहे हैं। वो तमिल मुहूर्त से शादी करेंगे हम यह शर्त लगा सकते हैं कि वह तमिल रीति-रिवाज से ही शादी होगी लेकिन क्या यहां सफेद गाउन भी होगा? ग्लेन मैक्सवेल और विनी आपको बहुत शुभकामनाएं।”
यहां देखिए ग्लेन मैक्सवेल की शादी की कार्ड
GlennMaxwell marrying Vini Raman. Going by the cute traditional Tamil muhurta patrikai, we'd bet there may likely be a TamBram ceremony… Will there be a white gown wedding too? Congratulations Glenn and Vini ! @Gmaxi_32pic.twitter.com/uJeSjHM1we
ग्लेन मैक्सवेल वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वह श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब तक सीरीज में बल्ले के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। मैक्सवेल ने दोनों मैचों में सिर्फ 7 और 15 का स्कोर बनाया है।
मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 116 एकदिवसीय और 81 टी-20 मैचों में कंगारुओं का प्रतिनिधित्व किया है। जहां उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 125 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 3000 से अधिक रन बनाए हैं, वहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में 155.37 के विशाल स्ट्राइक रेट से 1866 रन बनाए हैं।
मैक्सवेल ने आईपीएल में भी 97 मैच खेले हैं और 150 से ऊपर की शानदार स्ट्राइक रेट से 2000 से अधिक रन बनाए हैं। आईपीएल के 2022 संस्करण से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी द्वारा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को रिटेन किया गया था। मैक्सवेल को इंडियन टी-20 लीग के 15वें संस्करण में आरसीबी की ओर से खेलने के लिए 11 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा।