CT2025: पाकिस्तान के खिलाफ सुपरमैन बने ग्लेन फिलिप्स, हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT2025: पाकिस्तान के खिलाफ सुपरमैन बने ग्लेन फिलिप्स, हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 320 रन बनाए।

Glenn Philips (pIC Source-X)
Glenn Philips (pIC Source-X)

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 320 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान की काफी खराब शुरुआत हुई है और उसने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए हैं। सलामी बल्लेबाज सऊद शकील 6 रन बनाकर चलते बने। वहीं कप्तान मोहम्मद रिजवान सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान का न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा। फिलिप्स के इस कैच को देख तमाम फैंस भी दंग रह गए।

यह सब देखने को मिला पाकिस्तान की पारी के 10वें ओवर में। विलियम ओ’रुकी की शानदार गेंद पर मोहम्मद रिजवान बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे। गेंद उनके बल्ले से बेहतरीन तरीके से लगी, लेकिन ऑफ साइड पर ग्लेन फिलिप्स ने हवा में कूद कर एक हाथ से कैच को पकड़ा। तमाम लोगों ने फिलिप्स के इस कैच की जमकर प्रशंसा की है।

यहां देखें वीडियो:

कीवी पारी का हाल बताए, तो न्यूजीलैंड टीम की ओर से विल यंग और टॉम लाथम ने रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा। न्यूजीलैंड की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई थी और सलामी बल्लेबाज Devon Conway 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन भी एक रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए थे। टीम के 40 रन पर दो विकेट गिर गए थे। डेरिल मिचेल भी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और 10 रन ही बना पाए।

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका 73 रन के स्कोर पर लगा। हालांकि, तीन विकेट गिरने के बाद विल यंग और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की ओर से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले विल यंग चौथे खिलाड़ी हैं, जबकि टॉम लाथम पांचवें बल्लेबाज है। यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

वहीं टॉम लाथम ने 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 118* रनों का योगदान दिया। इस शानदार खिलाड़ी ने 784 दिन और 77 पारियों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाया। चैंपियंस ट्रॉफी में यह पांचवीं बार है, जब एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया है।

close whatsapp