IPL 2025: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, इस घातक ऑलराउडंर ने अचानक छोड़ दी टीम

IPL 2025: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, इस घातक ऑलराउडंर ने अचानक छोड़ दी टीम

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं गुजरात टाइटंस

Glenn Phillips (Photo Source: X)
Glenn Phillips (Photo Source: X)

IPL 2025: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस जारी सीजन में शानदार खेल दिखा रही है। टीम इस वक्त पांच मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। टीम शनिवार, 12 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करने वाली है।

इस बीच, टीम को एक तगड़ा झटका लग चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ग्रोइन इंजरी के चलते घर वापस लौट गए हैं, उन्हें 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई थी।

ग्लेन फिलिप्स लौटे घर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा,

“ग्लेन फिलिप्स 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान लगी कमर की चोट के बाद न्यूजीलैंड लौट गए हैं। गुजरात टाइटंस ग्लेन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता है।”

बता दें, इससे पहले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी पर्सनल कारणों के चलते स्वदेश वापस लौट गए थे। और अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह टीम में कब शामिल होंगे। फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम में केवल पांच विदेशी खिलाड़ी हैं – जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान, गेराल्ड कोएट्जी और करीम जनत।

ग्लेन फिलिप्स को इस तरह से लगी थी चोट

GT vs SRH मुकाबले में हैदराबाद की पारी के छठे ओवर के दौरान ग्लेन फिलिप्स सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर आए थे। इस ओवर में एक गेंद को रोकने के बाद उन्होंने तेजी से थ्रो किया था और इसी दौरान वह फिसल गए, जिसकी वजह से उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई।

close whatsapp