Ind vs WI : चौथे T20I में मिली जीत के बाद भी खुश नहीं हैं Hardik Pandya, बल्लेबाजों को दी सख्त सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ind vs WI : चौथे T20I में मिली जीत के बाद भी खुश नहीं हैं Hardik Pandya, बल्लेबाजों को दी सख्त सलाह

Hardik Pandya ने कहा कि शुभमन गिल (Shubham Gill) और जायसवाल शानदार थे, उनके स्किल पर कोई शक नहीं है।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा में 12 अगस्त को खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने कैरिबियाई टीम को हराकर 9 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

टीम के लिए शाई होप और शिमरन हेटमायर ने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 17वें ओवर में बड़ी आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। बता दें सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की 77 और यशस्वी जायसवाल के नाबाद 84 रनों की पारी ने भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की पार्टनरशिप की।

हमें बल्लेबाज के तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी – हार्दिक पांड्या

वहीं इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने शानदार गेंदबाजी की। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम इंडिया की जीत पर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी यूनिट के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, शुभमन गिल (Shubham Gill) और यशस्वी जायसवाल शानदार थे। उनके स्किल पर कोई शक नहीं है। लेकिन उन्हें बस विकेटों के बीच कुछ समय बिताने की जरूरत थी। आगे बढ़ते हुए, हमें बल्लेबाज के तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी और अपने गेंदबाजों की मदद करनी होगी। मुझे हमेशा लगता है कि गेंदबाज मैच जिताते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दो मैच हम हार गए लेकिन पहले दो मैच हम अपनी गलती के कारण हार गए। हमने इस बारे में बात की कि इस तरह के मैच हमारे कैरेक्टर को कैसे दिखाते हैं। लेकिन लड़कों ने हार को पूरी गंभीरता से लिया। हमने दो मैच खेलें उससे यह पता चलता है कि हमने कड़ी मेहनत की और कुछ अच्छी क्रिकेट खेली।

यहां पढ़ें: The Hundred 2023 में चला Tymal Mills का जादू, हैट्रिक लेकर Southern Brave को दिलाई शानदार जीत

close whatsapp