PBKS vs GT: 'मोहित शर्मा को वापस देखकर अच्छा लगा' पंजाब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद फैंस के रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs GT: ‘मोहित शर्मा को वापस देखकर अच्छा लगा’ पंजाब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद फैंस के रिएक्शन 

मोहित ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट निकाले

Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, PBKS vs GT: आईपीएल 2023 का 18वां मैच आज 13 अप्रैल, गुरूवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पंजाब गुजरात टाइटंस की शानदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 153 रन ही बना पाई है।

तो वहीं गुजरात की ओर से शानदार गेंदबाजी में करीब 2 साल बाद आईपीएल मे वापसी कर रहे मोहित शर्मा ने भी बेहतरीन योगदान दिया। बता दें कि मैच में मोहित ने 2 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर जितेश शर्मा (25) और सैम करन (22) के महत्वपूर्ण विकेट निकाले थे। दूसरी ओर मोहित शर्मा के इस शानदार प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन व उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे है।

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं।

मैच में पंजाब की शुरुआत सही नहीं रही, प्रभसिमन सिंह (0) और शिखर धवन (8) रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौटे, लेकिन टीम की ओर से सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी मैथ्यू शाॅर्ट ने खेली तो जितेश शर्मा ने 25 रनों को योगदान दिया। इसके अलावा भानुका राजपक्षे 20, सैम करन 22 और शाहरुख खान ने 22 रनों का योगादान दिया।

दूसरी ओर आपको गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मोहित शर्मा के दो विकेट लेने के अलावा मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, अल्जारी जोसेफ व राशिद खान को 1-1 विकेट मिले।

देंखे मोहित शर्मा के प्रदर्शन पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Arnavv43/status/1646532488418979841?s=20

close whatsapp