इधर IPL ऑक्शन चल रहा है, उधर प्रीति जिंटा नीता अंबानी की आंखों की तारीफ कर रही हैं
मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई और आईपीएल के आयोजकों ने मास्क को अनिवार्य किया हुआ था।
अद्यतन - फरवरी 13, 2022 12:51 अपराह्न

पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालिक, प्रीति जिंटा ने 2022 की आईपीएल मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के आचरण के लिए प्रशंसा की। पूरे विश्व में अभी भी कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है, जिस वजह से मेगा ऑक्शन के लिए निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरुरी किया गया था। और मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई की फ्रेंचाइजी सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करती हुई नजर आई।
इस बीच पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा जो इस मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स के साथ नहीं है उन्होंने सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तारीफ की है। साथ ही में जिंटा ने यह भी कहा कि नीता अंबानी की आंखें भी काफी खूबसूरत हैं।
प्रीति ने अपने ट्विटर पर लिखा, “मुंबई इंडियंस को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते देख अच्छा लगा। स्वीकार करना होगा कि नीता अंबानी की आंखे काफी खूबसूरत हैं।” मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने पूरे ऑक्शन में मास्क का उपयोग किया, वहीं बाकी टीमों ने वक्त-वक्त पर मास्क निकाल कर बोली में हिस्सा लेती हुई नजर आई।
यहां देखिए प्रीति जिंटा का वह ट्वीट
Good to see Mumbai Indians are Covid compliant at the IPL auction table👍 Must confess Nita Ambani has pretty eyes 🤩 #tataipl #iplauction @IPL #ting pic.twitter.com/Y1MLbCkSeg
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) February 12, 2022
मुंबई को ईशान किशन को वापस लगाने के लिए देनी पड़ी भारी रकम
12 फरवरी को हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को वापस लाने के लिए भारी रकम खर्च की है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने भी एक मजबूत टीम बनाने के लिए दो बल्लेबाजों पर काफी रकम खर्च की है। मुंबई को बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को अपने टीम में शामिल करने के लिए 15.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च करनी पड़ी।
वहीं दूसरी तरफ डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में लाने के लिए मुंबई को 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च करनी पड़ी। अब ये देखना दिलचश्प होगा कि मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन फ्रेंचाइजी किन स्टार खिलाड़ियों पर पैसे खर्च करेगी। वहीं पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में डेब्यू करने वाले शाहरुख खान को 9 करोड़ रुपये में खरीदा। शाहरुख 40 लाख के बेस प्राइस के साथ इस मेगा ऑक्शन में शामिल हुए थे।