‘MBA की डिग्री ली और फिर घर….’- मुंबई इंडियंस में Hardik Pandya की वापसी को लेकर अश्विन ने ली चुटकी
हार्दिक पांड्या का वापस से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस पर रविचंद्रन अश्विन ने चुटकी लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2023 8:03 अपराह्न

Hardik Pandya: ICC ODI World Cup 2023 के बाद अब फैंस का सारा ध्यान आईपीएल 2024 में लगा गया है। 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या शामिल थे। लेकिन फिर थोड़े देर बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में ट्रेड होने की खबर सामने आई।
सोमवार (27 नवंबर) को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई इंडियंस में वापसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। हार्दिक पांड्या का वापस से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस पर रविचंद्रन अश्विन ने चुटकी लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
Hardik Pandya को लेकर अश्विन ने कही यह बात
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रूपए में ट्रेड किया। हार्दिक को टीम में शामिल करने के बाद अपना पर्स बढ़ाने के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में 17.5 करोड़ रूपए में ट्रेड कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, हार्दिक पांड्या ने MBA की डिग्री हासिल की और घर वापस आ गया।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘कैमरून ग्रीन मुंबई इंडियंस छोड़कर RCB में चले गए हैं। यह सीधी अदला-बदली है मुंबई इंडियंस ने अपना पर्स साफ कर लिया है। ग्रीन के लिए अजीब अदला-बदली है। उनके पास एक स्पिनर और एक विदेशी तेज गेंदबाज के लिए पैसा है और यह मुंबई के लिए काफी स्पष्ट हो चुका है।’
अश्विन ने आगे कहा, ‘उनके पास गोल्ड उतरा है, मेरा मतलब है कि यह कोई लाइक टू लाइक भी नहीं है। क्योंकि MI को भारतीय टी-20 कप्तान मिल गया है जिसने आईपीएल जीता है और 2023 में उपविजेता रहा है। हार्दिक पांड्या GT में गया,लीडर बना, MBA की डिग्री हासिल की और घर वापस आ गया।’
यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी से नाराज है Jasprit Bumrah..! इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिख दी ऐसी बात
हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीतवाई थी। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को 2015 में 10 लाख रूपए में खरीदा था। जिसके बाद से हार्दिक की किस्मत बदली, ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस को चार खिताब जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। 2018 सीजन तक हार्दिक की सैलरी 110 गुना ज्यादा बढ़ कर 11 करोड़ हो गई थी। लेकिन आईपीएल 2021 से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था ।