Graeme Pollock को दौरा पड़ने के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया

साउथ अफ्रीका के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं ग्रीम पाॅल्लाॅक ने

Advertisement

Graeme Pollock (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम पाॅल्लाॅक (Graeme Pollock) को एक बार फिर खराब स्वास्थ्य के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। ग्रीम 27 फरवरी को 80 साल के हुए हैं और उन्हें 10 दिन पहले दौरा पड़ा था। स्पूक हैनली जो ग्रीम पाॅल्लाॅक के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं, वे उनसे 29 मार्च, शुक्रवार को मिलने पहुंचे थे। अपनी इस मुलाकात के बाद उन्होंने ग्रीम के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।

Advertisement
Advertisement

72 वर्षीय इस क्रिकेटर ने कहा है कि ग्रीम अपने हाथ और पैर हिला पा रहे हैं और समझ पा रहे हैं कि कोई उनसे क्या कह रहा है। हालांकि, स्पूक ने यह भी कहा है कि इस बात की कोई संभावना नहीं है कि ग्रीम को हाॅस्पिटल से जल्दी छुट्टी मिल जाए।

साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीम पाॅल्लाॅक साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेट शाॅन पाॅल्लाॅक के चाचा हैं। इस समय यह पूर्व क्रिकेटर कोलन कैंसर और पार्किंसन नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

तो वहीं अपने खेल के दिनों में ग्रीम पाॅल्लाॅक बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जो कभी-कभार लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लिया करते थे। साउथ अफ्रीका के डरबन में जन्में इस पूर्व क्रिकेटर ने साउथ अफ्रीका के लिए दिसंबर 1963 में गाबा, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। तो वहीं ग्रीम आखिरी बार प्रोटीज टीम के लिए साल 1970 में Gqeberha मे सेंट जाॅर्ज पार्क स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

ग्रीम पाॅल्लाॅक के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको ग्रीम पाॅल्लाॅक के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 23 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान ग्रीम ने प्रोटीज टीम के लिए 60.97 की औसत और 112.35 के स्ट्राइक रेट से कुल 2256 रन बनाए थे। इन रनों में 11 अर्धशतक और 7 शतक शामिल थे।

Advertisement