विराट कोहली ने अपने सच्चे दोस्त सुनील छेत्री के जन्मदिन पर साझा की खास पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने अपने सच्चे दोस्त सुनील छेत्री के जन्मदिन पर साझा की खास पोस्ट

सुनील छेत्री भारत के प्रमुख गोल स्कोरर हैं।

Virat Kohli and Sunil Chhetri. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli and Sunil Chhetri. (Photo Source: Twitter)

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 3 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर उनके करीबी दोस्त और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है।

आपको बता दें, विराट कोहली और सुनील छेत्री बहुत अच्छे दोस्त हैं, और उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए देखा जा सकता है। कोहली और छेत्री अच्छे और करीबी दोस्त होने के अलावा, वे एक-दूसरे के बहुत बड़े प्रशंसक और समर्थक भी हैं।

विराट कोहली ने सुनील छेत्री को अपना सच्चा दोस्त बताया

इस बीच, भारत के फुटबॉल आइकन के जन्मदिन पर विराट कोहली ने अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर पर एक खास पोस्ट साझा की है, जहां पूर्व भारतीय कप्तान ने सुनील छेत्री को अपना सच्चा दोस्त बताया। इसके अलावा, कोहली ने उनसे दोस्ती के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा: “आप बहुत ज्यादा ईमानदार और मेहनती व्यक्ति हैं, जो शानदार गुणों और करुणा से भरा हुआ है। आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे मैं अपना एक सच्चा दोस्त कह सकता हूं। हमारी जो दोस्ती है कप्तान, मैं उसके लिए बहुत आभारी हूं। मैं हमेशा आपके अच्छे की कामना करता हूं। आज आपका जन्मदिन है, मेरी ओर से आपको शुभकामनाएं। जन्मदिन मुबारक हो सुनील छेत्री।”

आपको बता दें, सुनील छेत्री भारत के प्रमुख गोल स्कोरर होने के साथ-साथ सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। भारतीय कप्तान छेत्री तीन अलग-अलग महाद्वीपों पर खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, और साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

सुनील छेत्री को साल 2011 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न अवार्ड, 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है। वह खेल रत्न अवार्ड पाने वाले पहले फुटबॉलर है।

close whatsapp