सौरव गांगुली के 50वें जन्मदिन पर ट्विटर पर लगा बधाईयों का तांता; देखिए कैसे क्रिकेट बिरादरी ने जताया प्यार

सौरव गांगुली को उनके खेल के दिनों में गॉड ऑफ द ऑफ साइड के नाम से भी जाना जाता था।

Advertisement

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 8 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया और दुनिया भर के फैंस और क्रिकेटरों ने बीसीसीआई (BCCI) के वर्तमान अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक हैं, और एक प्रशासक के रूप में आज भी क्रिकेट के खेल में उनका बोलबाला है।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट में एक क्रांति लेकर आए थे, और साथ ही उन्होंने अपने कप्तानी के दौरान भारतीय क्रिकेट को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए, जिनमें एमएस धोनी भी शामिल हैं। वह भारत को आक्रामक और निडर क्रिकेट खेलने की राह पर लेकर गए, और भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

क्रिकेट बिरादरी ने सौरव गांगुली को जन्मदिन पर बधाई दी

कोलकाता के राजकुमार गांगुली को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने शीर्ष क्रम में सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर कई शानदार और यादगार परियां खेली। दादा की कप्तानी में सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक नेटवेस्ट सीरीज में भारत की जीत थी। गांगुली ने टीम इंडिया को साल 2002 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई थी, हालांकि, वह भारत को वर्ल्ड कप नहीं दिला पाए।

इस बीच, सौरव गांगुली केवल ऑफ साइड ही नहीं बल्कि विकेट की विपरीत दिशा में भी शानदार शॉट्स खेलते थे, जिसके चलते उन्हें गॉड ऑफ द ऑफ साइड नाम भी मिला था। उन्होंने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और फिर बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और कमेंटेटर के रूप में खेल में अपनी सेवाएं जारी रखी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,500 से भी अधिक रन बनाए।

चूंकि सौरव गांगुली 8 जुलाई को अपना जन्मदिन माना रहे हैं, इस खास अवसर पर पूर्व और वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर उन्हें ढेर सारे बधाई संदेश साझा किए है। वीरेंद्र सहवाग से लेकर सचिन तेंदुलकर सभी ने अपने-अपने अंदाज ने गांगुली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

यहां देखिए कैसे क्रिकेट बिरादरी ने ट्विटर पर मनाया सौरव गांगुली का जन्मदिन –

Advertisement