बैंगलोर पहुंचे एबी डिविलियर्स, तमाम प्रशंसकों के चेहरे पर वापस आई मुस्कान
एबी डिविलियर्स ने 2020 के संस्करण के बाद सभी क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, इसमें IPL भी शामिल है।
अद्यतन - Nov 3, 2022 3:59 pm

दक्षिण अफ्रीका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 3 नवंबर को ट्विटर पर यह घोषणा की कि उन्होंने बैंगलोर के उस होटल में चेक इन किया है, जहां वह अपने इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के दिनों में IPL फ्रेंचाइजी RCB के साथ रहते थे।
इस ट्वीट के बाद तमाम प्रशंसकों को ऐसी उम्मीद जगी है कि डिविलियर्स फिर से टीम में वापसी कर रहे हैं। बता दें, एबी डिविलियर्स ने 2020 के संस्करण के बाद सभी क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, इसमें IPL भी शामिल है।
RCB फ्रेंचाइजी ने अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी कि कोई बहुत जल्दी बैंगलोर में टीम के साथ जुड़ने वाला है और एबी डिविलियर्स का यह ट्वीट RCB की अपडेट के तुरंत बाद सामने आया।
एबी डिविलियर्स ने अपने ट्वीट में कही ये बात
एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में लिखा कि, ‘इतने सालों बाद पहली बार मैंने ITC रॉयल गार्डेनिया में चेक इन किया। पुरानी यादें ताजा हो गई। मुझे ऐसा बताया गया कि मैंने इस होटल में 25वीं बाहर चेक इन किया है और अब मैं पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। प्रोटियाज़ को इस मुकाबले के लिए ऑल द बेस्ट।’
Just checked in to the ITC Royal Gardenia for the first time in many years! So many great memories flowing back. Also been told this is my 25th time checking in here😄
Tele is on and ready for the Pak/SA game. Go Proteas— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 3, 2022
RCB ने अपने टि्वटर अकाउंट में लिखा कि, ‘उन्होंने एक बार कहा था कि वो RCB में वापसी करेंगे। आश्चर्यचकित वह घर पर है, वह आज बैंगलोर में हैं।’
He once said he’ll be back in RCB.
Surprise surprise!
He’s home, he’s in Bengaluru today. Guess who? 🤔#PlayBold #WeAreChallengers
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 3, 2022
बता दें, एबी डी विलियर्स ने IPL में 184 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.71 के औसत और 151.69 के स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं। इसमें 40 अर्धशतक और 3 शतक भी मौजूद है। एबी डिविलियर्स की वापसी से सिर्फ RCB प्रशंसक नहीं बल्कि IPL प्रशंसक भी काफी खुश हैं।
बता दें, ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इस समय दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान आपस में जबरदस्त मुकाबला खेल रही है। दोनों ही टीमों को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। अगर दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीत लेता है तो वो इस मुख्य टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा वहीं पाकिस्तान भी अभी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं।