IPL 2023 के फाइनल से पहले GT कोच आशीष नेहरा और सुरेश रैना ने CSK के खिलाड़ियों से की मुलाकात, आप भी देखें वीडियो
इस फाइनल से पहले गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को CSK टीम के खिलाड़ियों के साथ मजे करते हुए देखा गया।
अद्यतन - मई 28, 2023 7:00 अपराह्न

अभी कुछ ही देर में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुरू हो जाएगा। हालांकि इस फाइनल से पहले गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को CSK टीम के खिलाड़ियों के साथ मजे करते हुए देखा गया।
बता दें, आशीष नेहरा भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने 2014 और 2015 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 20 मुकाबले खेले हुए हैं। आशीष नेहरा ने उस समय 19.7 के औसत से 30 विकेट अपने नाम किए। आशीष नेहरा को पिछले सीजन से गुजरात टाइटंस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और उन्होंने 2022 में ही टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।
सुरेश रैना भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कई मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लगातार 7 संस्करणों में 400 से अधिक रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने 5529 रन बनाए हैं और 205 मुकाबलों में 109 कैच भी अपने नाम किए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि आशीष नेहरा और सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं। इन दोनों ने ड्वेन ब्रावो से भी मुलाकात की।
यह रही वीडियो:
The hugs, the laughs, the jokes and all the Yellove💛#CSKvGT #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/yYjZftmSm2
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 28, 2023
बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी 4 बार अपने नाम की है जबकि गुजरात टाइटंस इस बेहतरीन टूर्नामेंट की गत विजेता हैं। दोनों ही टीमें इस फाइनल को अपने नाम करना चाहेंगे।
लीग मुकाबलों की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 लीग मुकाबलों में 8 में जीत दर्ज की थी जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वो IPL 2023 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थे। वहीं गुजरात टाइटंस ने 14 लीग मुकाबलों में 10 में जीत दर्ज की थी जबकि चार में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया था।