Gujarat Titans ने अभी से शुरू कर दी IPL की तैयारी, इस बार हार्दिक के बिना खेलने की है बारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Gujarat Titans ने अभी से शुरू कर दी IPL की तैयारी, इस बार हार्दिक के बिना खेलने की है बारी

मार्च महीने के आखिर में होगा IPL 2024 का इस बार आगाज।

GT Team (Image Credit- Instagram)
GT Team (Image Credit- Instagram)

Gujarat Titans टीम ने IPL में अभी तक सिर्फ 2 ही सीजन खेले हैं, लेकिन इन दोनों ही सीजन में टीम का प्रदर्शन टॉप का रहा है। अपने डेब्यू सीजन में टीम ने हार्दिक की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी, तो दूसरी सीजन में टीम को फाइनल में CSK से मात मिली थी। वहीं अब टीम अपने तीसरे सीजन खेलने की तैयारी कर रही है और इसके लिए अभी से सभी खिलाड़ियों ने कमर कस ली है।

युवा खिलाड़ी के हाथ में होगी Gujarat Titans की कमान

अब तक हुए 2 सीजन में Gujarat Titans टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी, लेकिन अब हार्दिक इस टीम का साथ छोड़ चुके हैं और मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में गुजरात टीम ने हार्दिक के तुरंत जाने के बाद शुभमन गिल को टीम की कप्तानी दे दी थी, गिल को कप्तानी का अनुभव नहीं हैं। लेकिन ये मैनेजमेंट भविष्य के लिए मजबूत टीम बना रही है और लंबे समय तक गिल के साथ जुड़े रहना चाहती है। इससे पहले शुभमन गिल KKR टीम का हिस्सा थे, जिसके बाद GT टीम ने उन्हें ड्राफ्ट खिलाड़ी के तौर पर अपने नाम किया था।

Gujarat Titans कर रही है लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने की तैयारी

*मार्च महीने के आखिर में होगा IPL 2024 का इस बार आगाज।
*इस बीच Gujarat Titans टीम ने की अपने तीसरे सीजन की तैयारी।
*गुजरात टीम ने लगाया स्पेशल कैंप, कुछ ही खिलाड़ी हुए शामिल।
*इस दौरान नए खरीदे खिलाड़ी भी आए नजर, नेट्स में किया अभ्यास।

कुछ तस्वीरें सामने आई है Gujarat Titans टीम के कैंप से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

अपने बेटे के साथ कोच आशीष नेहरा का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

IPL 2024 के लिए कुछ प्रकार रहने वाली है गुजरात की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?