पधार चुके हैं GT टीम के नए कप्तान Shubman Gill, हार्दिक की जगह लेने के लिए थे पहले से बेकरार

IPL 2024 में गुजरात टीम का पहला मैच अहमदाबाद में होगा मुंबई टीम से।

Advertisement

Gill And Hardik (Image Credit- Instagram)

सालों से Shubman Gill अपनी बल्लेबाजी का जादू IPL में दिखा रहे हैं, वहीं साल 2023 का सीजन इस बल्लेबाज के लिए शानदार रहा था। दूसरी ओर इस बल्लेबाजी के बदौलत गिल को प्रमोशन भी मिला है, जहां इस साल से गिल आपको गुजरात टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे IPL 2024 से और इसे लेकर वो काफी उत्साहित भी हैं।

Advertisement
Advertisement

कैसा रहा था Shubman Gill के लिए IPL 2023?

Shubman Gill काफी समय तक KKR टीम का हिस्सा थे, उसके बाद वो नई टीम गुजरात में शामिल हो गए। जिसके बाद साल 2023 इस खिलाड़ी के लिए दमदार रहा, जहां IPL 2023 में गिल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान उन्होंने कुल 890 रन बनाए थे  और इस दौरान उन्होंने 3 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी लगाए थे। जिसके बाद GT टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया था और हार्दिक के जाने के तुरंत बाद गिल ने उन्हें कप्तान बना दिया। वहीं IPL 2024 शुरू होने से पहले टीम को एक और झटका लगा है, जहां पहले शमी चोट के कारण IPL से बाहर हो गए थे। वहीं अब बल्लेबाज Robin Minz भी चोट के कारण GT टीम से बाहर हो गए हैं।

Shubman Gill की एंट्री देख हार्दिक को याद आ गए अपने दिन

*IPL 2024 में गुजरात टीम का पहला मैच अहमदाबाद में होगा मुंबई टीम से।
*इस बीच कप्तान Shubman Gill जुड़ गए हैं अपनी GT टीम के साथ में।
*अपने सोशल मीडिया पर गुजरात टीम ने गिल के स्वागत की तस्वीरें की शेयर।
*गिल करेंगे गुजरात टीम की कप्तानी, हार्दिक की लेंगे कप्तान के तौर पर जगह।

GT टीम ने कप्तान Shubman Gill की ये तस्वीरें शेयर की है

इस टीम के कोच साहब के तो क्या ही कहने

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड आईपीएल 2024 के लिए

शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, उमेश यादव, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, जयंत यादव, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, मानव सुधार, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, साई किशोर, राशिद खान।

Advertisement