ILT20, 2025: हमें अब आगे बढ़ना होगा और कुछ मैच जीतने होंगे: गल्फ जायंट्स के कप्तान जेम्स विंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

ILT20, 2025: हमें अब आगे बढ़ना होगा और कुछ मैच जीतने होंगे: गल्फ जायंट्स के कप्तान जेम्स विंस

टीम ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक में उन्होंने जीत दर्ज की है

James Vince (Pic Source-X)
James Vince (Pic Source-X)

ILT20 के तीसरे सीजन में गल्फ जायंट्स का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। टीम ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक में उन्होंने जीत दर्ज की है। चार में फ्रेंचाइजी को हार झेलनी पड़ी है और दो अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

गल्फ जायंट्स के कप्तान जेम्स विंस ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना यह है कि अब टीम को अच्छी वापसी करनी होगी और लगातार मैच जीतने होंगे। गल्फ जायंट्स के कप्तान जेम्स विंस ने कहा कि, ‘टूर्नामेंट के पहले हाफ में हमें काफी परेशानी हुई है लेकिन टॉप 4 में हमें जगह बनानी होगी। हम खुद चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में हम क्वालीफाई कर सकें। इस हफ्ते दो बड़े मैच हमको खेलने हैं और वो भी लगातार।

हम यही चाहते हैं कि अब आगे बढ़े और मैच यहां से जीते ताकि अंत तक हम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकें। हमारी टीम में कई शानदार खिलाड़ी है जो मैच विनर साबित हो सकते हैं। पिछले साल हमने नॉकआउट में अपनी जगह बनाई थी और इसी वजह से मैं कह रहा हूं कि यहां से टीम को लगातार मुकाबले जीतने बेहद जरूरी है।’

क्रिकेट से दूर गोल्फ बहुत ही आरामदायक चीज है: जेम्स विंस

जेम्स विंस ने आगे कहा कि, ‘क्रिकेट से जवाब दूर रहते हैं तो गोल्फ सबसे अच्छी चीज है। इससे आप भी काफी एक्टिव रहते हैं। कई क्रिकेटर्स है जो यहां आकर एंजॉय करना चाहते हैं और गोल्फ खेलना चाहते हैं जब भी उन्हें मौका मिले तो।’

बता दें कि, जेम्स विंस इस टूर्नामेंट के पहले सीजन से गल्फ जायंट्स के साथ है। उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। अनुभवी खिलाड़ी ने ILT20 के इस सीजन में 28 मैच में 36.88 के औसत और 128.77 के स्ट्राइक रेट से 922 रन बनाए हैं। उन्होंने 9 अर्धशतक बनाए हैं जिसमें जेम्स विंस का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 83* रन का है।

टीम को अब अपना अगला मैच आज यानी 25 जनवरी को एमआई अमीरात के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेलना है। टीम को अगर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp