धोनी के नए लुक पर आया बॉलीवुड से रिएक्शन

धोनी के वायरल लुक पर अब बॉलीवुड के सितारे भी कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

image credit- Instagram

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खबरों में बने हुए हैं, जिसके पीछे बड़ा कारण है उनका नया लुक। जी हां, हाल ही में कैप्टन कूल की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वो एकदम कूल और शानदार हेयरकट में दिख रहे थे। बॉलीवुड में अपने निगेटिव किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने माही के लुक पर रिएक्शन दिया है।

Advertisement
Advertisement

धोनी के लुक पर क्या बोले गुलशन ग्रोवर

दरअसल, कुछ दिनों से माही के नए लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब इसे लेकर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने भी एक मजेदार ट्वीट किया है, जो खबरों में आ गया है।

*गुलशन ग्रोवर ने धोनी के नए लुक को बताया शानदार।
*ग्रोवर ने कहा- धोनी डॉन के किसी रोल के लिए हामी मत भर देना।
*’अगर तुमने ऐसा किया तो इसका असर मेरे काम पर होगा’।

यहां पढ़ें गुलशन ग्रोवर का ट्वीट

मैदान पर कब लौट रहे हैं माही?

फिलहाल, कैप्टन कूल मुंबई में एड शूट में व्यस्त हैं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। इसमें धोनी टीम इंडिया की रेट्रो जर्सी में दिख रहे हैं और किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं लग रहे हैं। इसके अलावा, धोनी ने हाल ही में एक फुटबॉल मैच भी खेला था, जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी थे।

*19 सितंबर से CSK की जर्सी में दिखेंगे माही।
*IPL के फेज-2 में CSK-MI के बीच होगा पहला मैच।
*अंक तालिका में 7 में से 5 मैच जीतकर धोनी की टीम दूसरे स्थान पर।

Advertisement