Photos: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल और बुलबुल साहा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल
अरुण लाल 2 मई 2022 को बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
अद्यतन - Apr 26, 2022 5:26 pm

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल 2 मई, 2022 को अपने लंबे समय के दोस्त बुलबुल साहा के साथ 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, और इसी क्रम में रविवार (24 अप्रैल) को हल्दी समारोह हुआ। अरुण लाल ने बुलबुल से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से सहमति ली थी और इस विशेष अवसर पर परिवार के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।
खूबसूरत जोड़े ने हल्दी की रस्म के लिए पीले रंग का ड्रेस कोड चुना था और इनकी हल्दी की रस्म भी संपन्न हो गई है। समारोह के बाद भव्य दावत की व्यवस्था भी की गई। इस बीच इंटनरेट पे वायरल हुई तस्वीरों में अरुण लाल और बुलबुल दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी शादी का निमंत्रण कार्ड भी ट्रेंडिंग तस्वीरों में से एक रहा है और उसे देखकर यह पता चला है कि वे कोलकाता के एक होटल में निजी तौर पर शादी करने जा रहे हैं।
यहां देखिए अरुण लाल की हल्दी के रस्म की तस्वीरें

अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही सगाई की, जबकि दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरुण लाल ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी।

आपको बता दें कि, अरुण लाल लंबे वक्त से बुलबुल को जानते हैं। बुलबुल साहा एक स्कूल टीचर हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

रिपोर्ट्स की माने तो कोलकाता के होटल पीयरलेस इन में दो मई को अरुण लाल और बुलबुल की शादी होगी। शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। उनके कुछ साथी खिलाड़ी, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारी और उनके करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे।

अरुण लाल फिलहाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं। अरुण की देखरेख में बंगाल की टीम ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनायी थी। अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली।