अर्धशतक की खुशी को कंट्रोल नहीं कर पाए Suryakumar Yadav, सोशल मीडिया पर कर डाला खास पोस्ट
पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने लगाया था अर्धशतक।
अद्यतन - सितम्बर 23, 2023 1:41 अपराह्न

वनडे में खराब रिकॉर्ड के चलते भी Suryakumar Yadav को लगातार इस प्रारूप में मौके मिल रहे हैं, वर्ल्ड कप जैसे मेगा टूर्नामेंट के लिए भी इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया गया है। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने खुद को साबित कर दिया है, जिसका नजारा कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में देखने को मिला।
Suryakumar Yadav का साथ दे रहे हैं खुद राहुल द्रविड़
दूसरी ओर मीडिया लगातार कप्तान और कोच से Suryakumar Yadav को लेकर सवाल करती आई है, जिसे लेकर हाल ही में राहुल द्रविड़ ने बयान दिया था। द्रविड़ ने SKY को बैक करने की बात बोली थी, लेकिन दूसरे ओर फैन्स का ये कहना था कि सूर्यकुमार की जगह टीम में संजू सैमसन को जगह मिलनी चाहिए थी।
50 रन बनाने की खुशी कंट्रोल नहीं हुई Suryakumar Yadav से
*पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने लगाया था अर्धशतक।
*उसके बाद Suryakumar Yadav ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की शेयर ।
*साथ ही SKY ने कैप्शन में लिखा- ऐसी शुरूआत हमारी टीम चाहती थी।
*लंबे समय से वनडे क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे थे सूर्यकुमार यादव।
Suryakumar Yadav ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया शेयर
टीम के तेज गेंदबाज हैं शानदार लय में
जैसे-जैसे वर्ल्ड कप शुरू होने के दिन पास आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे टीम इंडिया शानदार लय में आती जा रही है। जहां टीम अब वनडे, टेस्ट और टी20 प्रारूप की नंबर वन टीम बन गई है, तो दूसरी ओर टीम इंडिया की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी भी शानदार लय में नजर आ रही है। बुमराह ने लंबे समय बाद दमदार वापसी की है, वहीं एशिया कप के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन कर सिराज भी उत्साह से लबरेज हैं। वहीं कल शमी के 5 विकेट ने टीम को और भी मजबूती दे दी है, ऐसे में घरेलू मैदानों पर होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का PACE अटैक सबसे खतरनाक साबित हो सकता है।