Happy Birthday Sunil Gavaskar: 'लिटिल मास्टर' के 74वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं की आई बाढ़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

Happy Birthday Sunil Gavaskar: ‘लिटिल मास्टर’ के 74वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं की आई बाढ़

सचिन तेंदुलकर के आने से पहले सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार थे।

Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर आज यानी 10 जुलाई को अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेट के दुनिया में लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। सचिन तेंदुलकर के आने से पहले वह भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार थे।

आज उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से सोशल मीडिया पर इस महान बल्लेबाज को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के आधिकारिक अकाउंट से पूर्व भारतीय क्रिकेटर को बधाई दी गई। जबकि शिखर धवन, प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह जैसे हस्तियों ने भी ट्विटर पर दिग्गज को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं दीं।

डेब्यू सीरीज में ही बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू सीरीज में गावस्कर ने 4 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 774 रन बनाए। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के मजबूत गेंदबाजी अटैक के खिलाफ चार शतक और तीन अर्धशतक बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार आगाज किया था।

उन्होंने भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 125 टेस्ट खेलें और 10122 रन बनाए। इसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा 108 वनडे में 3092 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। वह 47 टेस्ट और 37 वनडे में भारत के कप्तान भी रहे थे। जिसमें 9 टेस्ट में जीत, 8 में हार और 30 टेस्ट ड्रॉ रहा। वहीं 14 वनडे में जीत, 21 वनडे मैचों हार का सामना करना पड़ा। जबकि दो मैच बेनतीजा रहा।

भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वालों की लिस्ट में सुनील गावस्कर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद तीसरे स्थान पर है। पूर्व भारतीय कप्तान 1983 वर्ल्ड कप, 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आई ढेरों शुभकामनाएं :

 

 

ये भी पढ़ें- ENG vs AUS : इंग्लैंड की जीत के बाद भी हैरी ब्रूक इस बात को लेकर हैं दुखी, खुद किया खुलासा

close whatsapp