BGT 2024-25: हरभजन सिंह भी हैरान, आखिर क्यों इस अनुभवी ऑलराउंडर को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: हरभजन सिंह भी हैरान, आखिर क्यों इस अनुभवी ऑलराउंडर को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के Optus Stadium में खेला जाएगा।

Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)
Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के Optus Stadium में खेला जाएगा। आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के स्क्वॉड पर सवाल उठाए हैं।

हरभजन सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों शानदार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि, भारतीय स्क्वॉड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में सिर्फ नीतीश कुमार रेड्डी है और इसको लेकर ही हरभजन सिंह ने अपना पक्ष रखा है।

पूर्व खिलाड़ी ने जतिन सप्रू के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘आपको हार्दिक पांड्या जैसा एक ऑलराउंडर चाहिए। नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा आपके पास और कोई भी विकल्प नहीं है। शार्दुल ठाकुर कहां है? हार्दिक पांड्या कहां है? हम इन दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ छोटे फॉर्मेट में ही खेलते हुए देख रहे हैं। आपको हार्दिक जैसा एक खिलाड़ी चाहिए। पिछले दो से तीन सालों में हम ठाकुर पर निवेश कर रहे थे, लेकिन वह अब कहां है?’

अगर नीतीश कुमार को एक या दो विकेट मिल जाते हैं तो यह बोनस होगा: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘एकदम से आप इस दौरे पर नीतीश कुमार रेड्डी को गेंदबाजी करने को कह रहे हैं। वो यहां कुछ ओवर फेंक सकते हैं, जैसे सौरव गांगुली किया करते थे और अगर युवा खिलाड़ी को एक या दो विकेट मिल गए तो यह बोनस होगा।’

बता दें कि, नीतीश कुमार रेड्डी ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला है। आगामी टेस्ट सीरीज उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगी। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?