WTC 2023 Final में हार के बाद BCCI और टीम इंडिया को चुभ सकते हैं हरभजन सिंह के कड़वे बोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final में हार के बाद BCCI और टीम इंडिया को चुभ सकते हैं हरभजन सिंह के कड़वे बोल

हरभजन सिंह ने कहा भारत को स्पिन के अनुकूल पिचें तैयार करना बंद करना होगा अगर वे बड़े मैच जीतना चाहते हैं।

Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)
Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने WTC 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद बेहद अहम मुद्दे पर प्रकाश डाला है। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 11 जून को WTC 2023 फाइनल में भारत को 209 रनों से मात देकर मेस जीता है।

हरभजन सिंह ने कहा भारत स्पिनिंग विकेट पर मैच जीतकर केवल फेक कॉन्फिडेंस हासिल कर सकता है, और परिणाम हम सभी के सामने है, जहां टीम एक दशक से कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। क्रिकेट कमेंटेटर ने आगे कहा कि भारत में स्पिन की अनुकूल पिचों पर तीन दिन में टेस्ट मैच समाप्त हो जाता है, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट टीम बड़े मुकाबलों की तैयारी अच्छे से नहीं कर पा रही है।

भारतीय खिलाड़ियों को पांचो दिन मेहनत करने की आदत डालनी होगी: हरभजन सिंह

राज्यसभा MP ने कहा कि तेज गेंदबाजों को भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिलते, क्योंकि पहले ओवर से स्पिनरों के लिए मदद होती है। भज्जी ने कहा भारतीय खिलाड़ियों को पूरे पांच दिन कड़ी मेहनत करने की आदत डालनी होगी, तभी WTC फाइनल जैसे मैच जीते जा सकते हैं।

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “आप खराब पिचों पर मैच खेलने और जीतने के बाद खुद को फेक कॉन्फिडेंस नहीं दे सकते हैं, जहां गेंद पहली गेंद से घूमने लगती है। हमारे खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में पांचो दिन मेहनत करने की आदत डालनी होगी, तभी वे खुद को इन बड़े मैचों के लिए बेहतर तरीके से तैयार पाएंगे।

भारतीय पिचों पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करने को नहीं मिलती, यहां पहले ओवर से ही स्पिनरों का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि गेंद पहले ओवर से ही घूमने लगती है। बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हमें सुधारना चाहिए, तभी हम बड़े मुकाबले जीत सकते हैं।”

close whatsapp