साइमंड्स के निधन से सदमे में हरभजन सिंह, कुछ इस तरह से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि - क्रिकट्रैकर हिंदी

साइमंड्स के निधन से सदमे में हरभजन सिंह, कुछ इस तरह से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

14 मई को एक रोड एक्सीडेंट में हुआ एंड्र्यू साइमंड्स का निधन।

Andrew Symonds of Australia watches Harbhajan Singh. (Photo Source: Getty Images)
Andrew Symonds & Harbhajan Singh. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार (14 मई) रात 46 की उम्र में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। साइमंड्स को उनके समय के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माना जाता था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रमुख वर्षों के दौरान साइमंड्स उन कुछ खिलाड़ियों में से एक थे जो अपने अविश्वसनीय पावर-हिटिंग स्किल के बदौलत बल्लेबाजी को एक अलग स्तर पर लेकर गए थे।

साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के तीसरे प्रमुख क्रिकेटर हैं जिनका 2022 में निधन हुआ है, इससे पहले मार्च में, देश ने रॉड मार्श और शेन वार्न एक रूप में अपने दो बेहतरीन खिलाड़ी को खो दिया था। इस बीच साइमंड्स की निधन की खबर सुनते ही दुनिया भर के तमाम दिग्गज खिलाड़ी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के निधन पर शोक जताते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला ट्वीट किया।

अपने ट्वीट में हरभजन सिंह ने लिखा कि, “एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। बहुत जल्द वो हमें छोड़कर चला गया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना। उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। #RIPSymonds, ”

यहां देखिए हरभजन का वो ट्वीट

आपको बता दें कि, हरभजन और एंड्र्यू साइमंड्स के बीच साल 2008 में बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल यह एक मंकीगेट विवाद था, ये विवाद तब हुआ था जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। साइमंड्स ने भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह पर, सिडनी टेस्ट क दौरान उन्हें “बंदर” (Monkey) कहने का आरोप लगाया था। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बाद में इसके लिए हरभजन पर एक टेस्ट का प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।

हालांकि इस विवाद के बाद क्रिकेट धीरे-धीरे सामान्य होने लगा और साइमंड्स और भज्जी भी एक ही साथ एक आईपीएल टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। दोनों दिग्गज दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग में कुछ सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

close whatsapp