Harbhajan Singh slams Michael Vaughan

इंग्लैंड की हार से बौखलाए माइकल वॉन ने लगाया पक्षपात का आरोप तो हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी

Harbhajan Singh and Michael Vaughan
Harbhajan Singh and Michael Vaughan

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। रोहित शर्मा की सेना ने इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 29 जून को बारबाडोस में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि गयाना की पिच भारतीय टीम के लिए सबसे उपयुक्त है। उनके इस बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया है और बकवास की जगह लॉजिक पर बात करने को कहा है।

जानिए क्या कहा हरभजन सिंह ने

अफगानिस्तान को त्रिनिदाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से मिली हार के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, “निश्चित रूप से यह सेमी गयाना में होना चाहिए था। लेकिन क्योंकि पूरा आयोजन भारत की ओर केंद्रित है, इसलिए यह दूसरों के लिए बहुत अनुचित है।”

वॉन ने ये भी लिखा, “अगर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया होता तो उन्हें त्रिनिदाद सेमीफाइनल मिल जाता और मेरा मानना ​​है कि उन्होंने वह मैच जीत लिया होता.. इसलिए कोई शिकायत नहीं है कि वे काफी अच्छे नहीं थे.. लेकिन गयाना भारत के लिए एक अच्छा वेन्यू रहा है”

वहीं अब हरभजन सिंह ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि, “आपको क्या लगता है कि गयाना भारत के लिए एक अच्छा वेन्यू था? दोनों टीमें एक ही मैदान पर खेलीं। इंग्लैंड को टॉस जीतने का फायदा मिला। मूर्खों वाली बात मत करिए । इंग्लैंड को भारत ने हर विभाग में मात दी। तथ्य को स्वीकार करें और आगे बढ़ें और अपना कचरा अपने पास रखें। तर्क की बात करें, बकवास की नहीं।”

बता दें कि गयाना की प्रोविडेंस स्टेडियम को स्लो पिच के रूप में जाना जाता है और टॉस जीतने के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा था कि वे पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते हैं।

मुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के सामने मुश्किलें खड़ी कीं। भारतीय स्पिनरों ने परिस्थितियों का अच्छी तरह से फायदा उठाया और भारत को मैच जीतने में मदद की।

close whatsapp