हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा गुम है विराट कोहली की तारीफ में! जानिए पूरा माजरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा गुम है विराट कोहली की तारीफ में! जानिए पूरा माजरा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिल जीत रही हैं।

Geeta Basra praises Virat Kohli (Image Source: Instagram)
Geeta Basra praises Virat Kohli (Image Source: Instagram)

एक बच्चे का पालन-पोषण करना माता-पिता के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, और इसके लिए माता और पिता दोनों की उपस्थिति होना आवश्यक है, और साथ ही इसमें दोनों की सामान भागीदारी भी होना चाहिए।

एक बच्चे के पालन-पोषण में माता-पिता की सामान भागीदारी पर हाल ही में एक बातचीत के दौरान, भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री, गीता बसरा, ने पितृत्व अवकाश के विषय पर बात की और विराट कोहली की  प्रशंसा की है कि कैसे पूर्व कप्तान इस मुद्दे को सुर्खियों में लेकर आए।

गीता बसरा ने भारत में पितृत्व अवकाश की अवधारणा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की काफी प्रशंसा की है। आपको बता दें, विराट कोहली ने साल 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी और फिर साल 2020 में उन्होंने पितृत्व अवकाश लिया था।

बच्चे का पालन-पोषण माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी है: गीता बसरा

विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा बीच में छोड़कर पत्नी के पास लौट आए थे, जिसके कारण पूर्व कप्तान को फैंस और पूर्व दिग्गजों से काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी 2021 को एक बच्ची के माता-पिता बने और उसका नाम वामिका रखा।

आपको बता दें, गीता बसरा और हरभजन सिंह के भी दो बच्चे हैं, एक बेटी हिनाया और बेटा जोवान। पूर्व क्रिकेटर की पत्नी विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर अनुष्का शर्मा के पास लौटने के फैसले से काफी प्रभावित हैं, और साथ ही अभिनेत्री  ने बच्चे के पालन-पोषण में एक पिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अब Etimes के साथ बातचीत में गीता बसरा ने बताया बच्चे के पालन-पोषण में कैसे माता-पिता दोनों की उपस्थिति की आवश्यकता होती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन में, जहां उनका पालन-पोषण हुआ, पितृत्व अवकाश एक आम बात है, जबकि भारत में यह तब सामने आया जब विराट कोहली ने बेटी वामिका के जन्म के समय पितृत्व अवकाश लिया था। गीता बसरा ने आगे कहा हरभजन सिंह बहुत अच्छे पिता हैं, और हिनाया और जोवान की परवरिश में उनके साथ समान रूप से शामिल हैं।

गीता बसरा ने की हरभजन सिंह की तारीफ

गीता बसरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “एक बच्चे की परवरिश करना एक पिता की उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी कि एक मां की। यूके में, पितृत्व अवकाश एक आम बात है। लेकिन भारत में, कई लोग पितृत्व अवकाश के बारे में जानते ही नहीं है, और कइयों को तो ये तक नहीं पता कि ऐसी भी कोई चीज होती है। यह बहुत अच्छा है कि विराट कोहली ने इस मुद्दे पर प्रकाश डाला।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “पितृत्व अवकाश और बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों के सामान योगदान जैसे अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला जाना जरुरी है। यह जागरूकता होनी चाहिए, विराट कोहली ने अच्छा काम किया। बच्चे का पालन-पोषण सहयोगात्मक कार्य है। भज्जी हमारे बेटे का डायपर बदलते है, वह एक व्यावहारिक और बहुत अच्छे पिता है। लेकिन मैंने भारत में  ऐसे भी पुरुषों को देखा है, जो अपने बच्चों की परवरिश में इतने शामिल नहीं हैं, जैसे कि यह उनकी जिम्मेदारी है ही नहीं, केवल यह पत्नियों का काम है, और यह गलत है।”

close whatsapp