हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को सौतेले भाई ने दिया बड़ा धोखा, लगाया 4.3 करोड़ का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वैभव पांड्या पर आरोप है कि उन्होंने हार्दिक और क्रुणाल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप में करीब 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी की है।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2024 1:11 अपराह्न

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) इस वक्त आईपीएल 2024 में व्यस्त है। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। इस बीच हार्दिक और क्रुणाल के सौतेले भाई वैभव पांड्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वैभव पांड्या पर आरोप है कि उन्होंने हार्दिक और क्रुणाल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप में करीब 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आइए आपको पूरा मामले बताते हैं।
Hardik Pandya क्रुणाल पांड्या को हुआ 3 करोड़ का नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन साल पहले तीन व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से पॉलिमर बिजनेस फर्म स्थापित किया था। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या को 40-40 प्रतिशत निवेश करना था। वहीं शेष 20 प्रतिशत वैभव पांड्या को देना था। लेकिन वैभव पांड्या ने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया और अपने सौतेले भाईयों को बिना बताए एक और अलग फर्म स्थापित कर ली।
जिसके बाद ओरिजनल पॉर्टनरशिप का मुनाफा घट गया, और हार्दिक और क्रुणाल को करीबन 3 करोड़ रूपए का नुकसान पहुंचा। वैभव पांड्या ने साथ ही शांति से अपने मुनाफे का शेयर 20 प्रतिशत से 33.33 प्रतिशत कर लिया। जिसके चलते हार्दिक और क्रुणाल को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। पुलिस ने वैभव पांड्या को अभी 5 दिन के लिए हिरासत में लिया है।
IPL 2024: आज RCB से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में आईपीएल के इस सीजन में काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली थी। टीम को शुरुआती तीनों मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराकर जीत की राह पकड़ ली है। टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से ही अपना कमाल दिखाया था।
मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला आज (11 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। RCB के खिलाफ भी टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, टीम भी इस वक्त वापसी की तलाश में हैं।